प्लेबैक सिंगर एसपीबी चरण क्या इस खूबसूरत एक्ट्रेस से कर रहे शादी? साथ में शेयर की ये फोटो
प्लेबैक सिंगर एसपीबी चरण क्या सोनिया अग्रवाल से करने जा रहे शादी? साथ में शेयर की ये फोटो
मुंबई, 22 जून: प्लेबैक सिंगर एसपीबी चरण ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस सोनिया अग्रवाल के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसके बाद उनके फैंस उन्हें बधाई देना शुरू कर दिए हैं। कुछ फैंस तो उनके सुखी वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद भी दे रहे हैं। सिंगर द्वारा शेयर की गई फोटो के बाद ये सवाल उठ रहा है कि तो क्या सच में चरण खूबसूरत सोनिया से शादी करने जा रहे हैं ?

क्या दोनों शादी कर रहे हैं
बता दें चरण और सोनिया ने अपने ऐसे किसी भी रिलेशन या अपनी शादी के बारे में खुलासा किया है। प्लेबैक सिंगर एसपीबी चरण ने सोनिया अग्रवाल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा Something new brewing। जिसके बाद फैंस प्रश्न कर रहे है कि क्या ये दोनों शादी कर रहे हैं।

फैंस सुखी वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे
चरण ने अपनी पोस्ट में और किसी बात का जिक्र नहीं किया। उनके फॉलोअर्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या दोनों एक रिलेशन में हैं क्या वो दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध रहे हैं। फैेस ने उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की । फोटो शेयर करते ही ये फोटो वायरल हो गई

रियलिटी श सुपर सिंगर जूनियर 8 के जज कर रहे चरण
बता दें एसपीबी चरण एक प्लेबैक सिंगर हैं और म्युजिकल रियलिटी शो सुपर सिंगर जूनियर 8 के जज भी हैं। 21 जून को चरण ने इंस्टाग्राम पर सोनिया अग्रवाल के साथ एक फोटो शेयर की। फोटो में इनके पीछे की डेकोरेशन को देखकर लग रहा है कि ये किसी सेलिब्रेशन के दौरान की है।
कौन हैं सोनिया अग्रवाल
एसपीबी चरण एक प्लेबैक सिंगर और डॉयरेक्टर हैं वहीं फोटो में उनके साथ नजर आ रही सोनिया अग्रवाल तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications