क्या शादी करने जा रही हैं मनीषा रानी? क्या वो लड़का लंदन में रहता है ? क्या है वायरल वीडियो का सच?

Manisha Rani Marriage: इस वक्त सोशल मीडिया पर बिहार की छोरी यानी मनीषा रानी जबरदस्त ढंग से छाई हुई हैं। वो तो पहले से ही सोशल मीडिया काफी लोकप्रिय हैं लेकिन शनिवार रात को उन्होंने जैसे ही 'झलक दिखला जा 11' शो जीता, उनकी लोकप्रियता में चौतरफा इजाफा हो गया है। वो क्या खाती हैं, क्या पहनती हैं, इस बारे में लोग जानना चाहते हैं।

Manisha Rani

इसी बीच उनका एक पुराना एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें वो अपने पापा से मोबाइल पर बात कर रही हैं और उन्हें बताती हैं कि 'उन्हें लंदन का एक बिजनेसमैन पसंद आ गया है।'

'वो उसे कई सालों से जानती हैं लेकिन उन्हें लगता था कि वो उनसे शादी नहीं करेगा लेकिन अब उसने सामने से उन्हें प्रपोज किया है, जिसके बाद से अब वो उससे शादी करना चाहती हैं।'

'अरे वो लड़का है तो इंडियन लेकिन लंदन में बिजनेस करता है'

बेटी की ये बात सुनकर उनके पिता एकदम से टेंशन में आ जाते हैं। वो कहते हैं कि 'अरे वो कौन है? कैसे शादी के लिए राजी हो गया? तब मनीषा उन्हें कहती हैं कि अरे वो लड़का है तो इंडियन लेकिन लंदन में बिजनेस करता है।'

'सॉरी पापा मैं तो प्रैंक कर रही थीं'

काफी देर तक बाप-बेटी की मीठी बातचीत फोन पर चलती रहती है, जब मनीषा के पापा बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं तो मनीषा हंसते हुए कहती हैं, 'सॉरी पापा मैं तो प्रैंक कर रही थीं।'

मनीषा के इस ओल्ड वीडियो पर कमेंट्स की जबरदस्त बाढ़ आई हुई है। लोग पापा-बेटी की इस खूबसूरत बॉन्डिंग को काफी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'हर पिता को अपने बच्चों से दोस्तान व्यवहार करना चाहिए बिल्कुल इनकी तरह।'

30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

आपको बता दें कि बिहार की शोख-चंचल गर्ल 'झलक दिखला जा 11' की ट्रॉफी के साथ -साथ 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है।

मैं कार्तिक आर्यन की बहुत बड़ी फैन हूं-मनीषा रानी

जीत के बाद मनीषा ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए पब्लिक का भी धन्यवाद दिया और साथ ही अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'वो बचपन से ही अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखती थीं। मैं कार्तिक आर्यन की बहुत बड़ी फैन हूं और उनके साथ काम करने करने की इच्छा रखती हूं।'

लड़कियों की शिक्षा को बहुत जरूरी-मनीषा रानी

मनीषा रानी सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं और लंबे वक्त से पिछड़े वर्ग के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 'वो अपनी जीत राशि का कुछ हिस्सा इन लोगों पर भी खर्चा करना चाहती हैं। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा को बहुत जरूरी बताया और कहा कि लड़कियों का आत्मनिर्भर होना बहुत ज्यादा जरूरी है और इसलिए उनके लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+