ममता कुलकर्णी संन्‍यासी बनने का नाटक कर रहीं? इस सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब, देखें Video

Mamta Kulkarni: 90 के दशक की हॉट एक्‍ट्रेस ममता कुलकर्णी संन्‍यास धारण करने के बाद से खूब सुर्खियों बटोर रही हैं। महाकुंभ में किन्‍न्रर अखाड़े द्वारा महामंडलेश्‍वर बनाए जाने के बाद से ममता कुलकर्णी इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए हैं। भगवा वस्‍त्र धारण किए ममता बनर्जी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

हालांकि ममता कुलकर्णी को किन्‍नर अखाड़े का महामंडलेश्‍वर बनाए जाने पर पहले साधु संतों ने विरोध जताया था। जिसके बाद शुक्रवार को किन्‍नर अखाड़े के संस्‍थापक ने ममता कुलकर्णी से महामंडलेश्‍वर की पद छीनकर उन्‍हें किन्‍नर अखाड़े से निकाल बाहर कर दिया है।

Mamta Kulkarni

इसके बाद ममता कुलकर्णी बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं लोग उन पर संन्‍यासी बनने का ढोंग करने के अलावा तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। अब इन अरोपों पर संन्‍यासी बनी ममता कुलकर्णी ने बड़ा ही चौंकाने वाला जवाब दिया है?

ममता कुलकर्णी ने क्‍यों किन्‍नर अखाड़ा चुना?

दरअसल, ममता कुलकर्णी रजन शर्मा के टीवी शो 'आप की अदालत" में गेस्‍ट बनकर पहुंची। इस शो में उन्‍होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। उनसे जब ये पूछा गया कि सबसे ज्‍यादा विवाद हो रहा है आपको महामंडलेश्‍वर बनाने का और वो भी किन्‍नर अखाड़े का? आप किन्‍नर तो हैं नहीं तो किन्‍नर अखाड़ा क्‍यों चुना?

ममता कुलकर्णी ने क्‍या कहा?

इस पर ममता कुलकर्णी ने कहा मैं प्रचंड चंडी देवी का आदि स्‍वरूप हूं। मैंने 23 साल की तपस्‍या की। रोते हुए बोलीं लेकिन मुझे इन लोगों ने पीछे रख दिया और बोल दिया पूरा स्‍नान स्‍थगित होगा। तब महाकुंभ में सब रथ वहां-वहां के खड़े हो गए, तब मैंने कहा मैं महाकाली हूं।

ममता कुलकर्णी क्‍या 10 करोड़ रु देकर महामंडलेश्‍वर बनी?

ममता कुलकर्णी क्‍या दस करोड़ रुपये देक महामंडलेश्‍वर बनी? इस प्रश्‍न के जवाब में ममता कुलकर्णी ने कहा मेरे सारे बैंक अकाउंट सीज हैं, मेरे पास तो एक लाख रुपये भी नहीं है। रजन शर्मा ने पूछा आप तो महाकाली हैं तो क्‍यों नहीं सीज अकाउंट खुलवा लेती जिस पर ममता कुलकर्णी जोर-जोर से पलके झपकाने लगीं।

संन्‍यासी बनने का ढोंग कर रहीं ममता कुलकर्णी?

प्रश्‍न पूछा गया जो महामंडलेश्‍वर बनता है उसे वेदों पुराणों का ज्ञान होता हैं आपको क्‍या इसका ज्ञान हैं? इस पर संन्‍सासी बनी ममता कुलकर्णी अपनी दोनों आंखे बंद करके जोर-जोर से मंत्रोच्‍चारण करने लगीं।

यूजर्स उड़ रहे मजाक

ममता कुलकर्णी के इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। लोग ममता कुलकर्णी का मजाक बना रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा राणा जी इनको कभी माफ नहीं करेंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा सौ चूहे खाकर बिल्‍ली हज को चली। एक ने लिखा जब जवाब समझ नहीं दे पाई तो सोचा कुछ भी बोल देती हूं, लोगों को क्‍या पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+