अचानक बदल गया कैटरीना कैफ के इंस्टा अकाउंट का नाम, शॉक हुए फैंस, हैक हुआ एक्ट्रेस का अकाउंट?

मुंबई, 04 अगस्त: बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कैटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन इन दिनों उनके फैंस कैटरीना के इंस्ट्रा प्रोफाइल पर हुए बदलाव को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। फैंस कुछ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि कैटरीना का इंस्टा अकाउंट हैक हुआ है। कई यूजर्स ने अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर पोस्ट किए हैं।

Katrina Kaif का इंस्टा अकाउंट हुआ हैक!

Katrina Kaif का इंस्टा अकाउंट हुआ हैक!

हाल ही में कैटरीना कैफ ने फ्लोरल ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। जिस पर फैंस की ओर से जमकर कमेंट किए जा रहे थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैटरीना ने एक अनाउंसमेंट भी की थी। उन्होंने बताया था कि वो गौरी खान के साथ कुछ खास लेकर आने वाली हैं। हालांकि वो खास प्रोजेक्ट है क्या इस बारे में उन्होंने कुछ भी रिवील नहीं किया था।

नाम बदले जाने से फैंस हुए शॉक

नाम बदले जाने से फैंस हुए शॉक

लेकिन जैसे ही ये पोस्ट कैटरीना ने शेयर की तो उनके इंस्टा प्रोफाइल में कुछ बदलाव देखने को मिली। प्रोफाइट में कैटरीना के नाम की जगह कमेडिया मोडरेट्स बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा दिखाई देने लगा। जब कैटरीना के फोलोअर्स ने ये बदलाव नोटिस किया तो इसका स्क्रीन शॉट लेकर इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। फैंस कयास लगाने लगे कि कैटरीना का इंस्टाग्राम हैक हो गया है।

नहीं हैक हुआ था इंस्टा अकाउंट

नहीं हैक हुआ था इंस्टा अकाउंट

कैटरीना ने जल्द ही इस तरह की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपना नाम वापस कैटरीना कैफ में बदल लिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि शायद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कैटरीना ने कोई बड़ा हिंट दिया था जो फैंस समझ नहीं पाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम कटरीना ने खुद बदला था, उनकी आईडी हैक नहीं हुई थी।

कैटरीना को मिली थी जान से मारने की धमकी

कैटरीना को मिली थी जान से मारने की धमकी

इससे पहले कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली थी। मनविंदर सिंह के शख्स ने कैटरीना को जान से मारने की धमकी दी थी। मनविंदर लखनऊ का रहने वाला है और कटरीना का बहुत बड़ा दीवाना है। मनविंदर का इंस्टा अकाउंट King Aditya Rajput🇮🇳VVIP नाम से है। बायो में उसने कटरीना को अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड बताया हुआ है। यहां तक की वो ख़ुद को कटरीना के ब्यूटी ब्रांड kaybykatrina का मालिक भी बताता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+