Irrfan Khan Bdday Spcl: इरफान की वो 10 बेहतरीन फिल्में, जिनमें वो सभी किरदारों पर पड़े थे भारी
मुंबई। साल 1988 में मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे से डेब्यू कर इरफान खान ने सिनेमा जगत को बता दिया था कि कोई ऐसा एक्टर आ गया हो जो अपनी आंखों से संवाद करता है। अपनी अदाकारी को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर इरफान खान का आज यानी कि 7 जनवरी को जन्मदिन है। 29 अप्रैल 2020 को इरफान इस दुनिया से विदा हो गए। उनके जाने के गम ने पूरे भारत के लोगों को झकझोर कर रख दिया था। हर किसी ने ऐसा महसूस किया था कि कोई उनके बीच से अपना उठकर चला गया हो। अभी इरफान को और काम करना था, अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर और राज करना था लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

जानिए इरफान की बेहतरीन फिल्मों के बारे में
अपनी कलाकारी से घर-घर में बसने वाले इरफान कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ते हुए दुनिया से विदा हो गए थे। इरफान भले ही हम लोगों के बीच में आज मौजूद नहीं हैं। लेकिन उनका काम, उनके निभाए हुए रोल हम सभी के जेहन में बसा हुआ है। इसलिए इरफान खान के जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

फिल्म हासिल के लिए मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड
फिल्म हासिल में निगेटिव रोल कर इरफान खान ने अपनी एक्टिंग स्किल पर ठप्पा लगा दिया था कि वह बहुत ही मंझे हुए और बेहतरीन कलाकार हैं। उन्हें इसके लिए फिल्म फेयर का बेस्ट निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड मिला था।

फिल्म मकबूल
इसके बाद साल 2003 में विशाल भार्द्वाज की फिल्म मकबूल में इरफान ने काम किया था। यह फिल्म इरफान के करियर की यह यादगार फिल्म है, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से वाहवाही बटोरी थी।

फिल्म पान सिंह तोमर
फिल्म पान सिंह तोमर में इरफान खान ने पान सिंह तोमर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में पान सिंह तोमर के सेना में शामिल होने के बाद एथलीट और फिर डाकू बनने की कहानी है। फिल्म के लिए इरफान खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसका निर्देशन भी इरफान के करीबी दोस्तों में से एक तिग्मांशु धूलिया ने की थी।

फिल्म तलवार
साल 2008 में रिलीज हुई मेघना गुलजार की फिल्म तलवार में इरफान ने सीआईडी अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इरफान के अलावा फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी की मुख्य भूमिका है।

फिल्म हैदर
इरफान ने डायरेक्टर विशाल भार्द्वाज के साथ एक बार इरफान ने फिल्म हैदर में काम किया। यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक हैमलेट से प्रेरित थी।

फिल्म लाइफ ऑफ पाई
हॉलीवुड की बात करें तो फिल्म लाइफ ऑफ पाई में इरफान को क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली थी। फिल्म को पूरी दुनिया में पसंद किया गया था।

फिल्म लंच बॉक्स
इरफान खान के करियर की एक और बेहतरीन फिल्म लंच बॉक्स है। फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा ने किया। इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निमरत कौर थे। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था।

फिल्म करीब-करीब सिंगल
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म करीब-करीब सिंगल में इरफान खान ने बेहतरीन काम किया था। फिल्म में इरफान खान योगी नाम के युवक की भूमिका अदा करते हैं।

फिल्म अंग्रेजी मीडियम
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित है। फिल्म में मुख्य भूमिका में इरफान खान थे। अंग्रेजी मीडियम हिंदी मीडियम की सीक्वल थी। इस फिल्म में इरफान ने अपनी बीमारी से स्वस्थ होकर लौटे थे तो काम किया था

फिल्म पीकू
शूजित सरकार की फिल्म पीकू में भी इरफान ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते की मार्मिक कहानी है। इस फ़िल्म में इरफ़ान ने एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक का रोल अदा किया है, जोकि पीकू यानी दीपिका पादुकोण के अच्छे दोस्त होते हैं।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications