Ira Khan Wedding: बेटी इरा खान की शादी की तैयारियों में जुटे आमिर खान, इस खास जगह और खास दिन पर होगी वेडिंग

Aamir Khan Daughter Ira Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। खबर है कि आमिर खान की बेटी इरा खान जनवरी 2024 में शादी करने वाली हैं। आपको बता दें कि इरा खान ने भले ही बॉलीवुड में काम नहीं किया है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए भी काम करती नजर आती हैं। इरा खान अपने मंगेतर नुपूर शिखरे से जनवरी 2024 में शादी करने जा रही हैं।

आमिर खान की बेटी की शादी
जानकारी के अनुसार इरा खान बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इरा खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। फिलहाल खबर आ रही है कि इरा खान जल्द ही शादी करने वाली हैं।

ira khan

जनवरी 2024 में उदयपुर में होगी शादी
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की बेटी इरा खान अपने मंगेतर नुपूर शिखरे के साथ आगामी 3 जनवरी 2024 को कोर्ट मैरिज करेंगी। उसके बाद शादी के सारे फंक्शन्स राजस्थान के उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे। खबर है कि कोर्ट मैरिज के बाद इरा खान और नुपूर शिखरे की शादी के फंक्शन्स तीन दिन तक चलेंगे। इन कार्यक्रमों में इरा के दोस्तों के साथ परिवार वाले भी शामिल होंगे। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को शादी समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा। सेलेब्स के लिए मुंबई में अलग से ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

नवंबर 2022 में नुपूर शिखरे से हुई थी सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान अपनी बेटी इरा खान की शादी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। वह अभी से शादी की तैयारियों में जुट चुके हैं। जल्द ही राजस्थान के उदयपुर में शादी के वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक लोगों को बता दी जाएगी। इरा खान और नुपूर शिखरे ने नवंबर 2022 में सगाई की थी। इस कपल की सगाई में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। सगाई के कई वीडियोज और फोटोज भी वायरल हुए थे जिसमें आमिर खान डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+