क्या आमिर खान की बेटी Ira Khan की जिंदगी में आया भूचाल? रो-रोकर हुआ बुरा हाल, नहीं छुपा पाई आंसू

Ira Khan: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान न केवल अपनी शानदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ गहरे रिश्ते के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में, वह अपनी बेटी आइरा खान के साथ नजर आए। इस दौरान एक्टर की बेटी काफी इमोशनल हो गईं।

सोशल मीडिया पर आइरा खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक पल ऐसा आया जब वह काफी इमोशनल हो गईं। इस वीडियो में, आमिर खान और आइरा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। आइरा की आंखें काफी नम हैं। वह अपने पिता से कुछ कहती हैं और फिर जाने के लिए तैयार होती हैं। इस पर आमिर प्यार से उन्हें गले लगा लेते हैं, जिससे एक बेहद दिल छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हो जाता है।

Ira Khan

इसके बाद आइरा कार में बैठकर चली जाती हैं। हालांकि, आइरा के भावुक होने की वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में सबकुछ ठीक हो। बता दें कि इरा, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। वह अपने भाई जुनैद खान के भी बहुत करीब हैं।

ये भी पढ़ें: दो बार Aamir Khan हुआ तलाक, क्या 60 साल में करेंगी तीसरी बार निकाह? बोले-'देखते हैं'

आइरा ने इस साल जनवरी में अपने पति नूपुर शिखरे के साथ अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई। दोनों ने पिछले साल 3 जनवरी 2024 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में शादी को आधिकारिक रूप से रजिस्टर करवाया था। इसके बाद उदयपुर में क्रिश्चियन के रीति-रिवाज से शादी हुई और एक शानदार रिसेप्शन भी रखा गया था।

Take a Poll

हाल ही में, आमिर खान ने अपने जन्मदिन से पहले अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया। आमिर ने बताया कि वे काफी समय से अच्छे दोस्त थे और पिछले डेढ़ साल में उनका रिश्ता धीरे-धीरे एक गहरी समझदारी में बदल गया। खबरों के मुताबिक, गौरी फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी हुई हैं। आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने गौरी से अपने करीबी दोस्तों शाहरुख खान और सलमान खान को पहले ही मिलवा दिया है।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan पर एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार, नई गर्लफ्रेंड के ऐलान के बाद किरण राव बोलीं-'आई लव यू'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+