IPL 2025 के बीच दिल लेकर घूम रहे महेंद्र सिंह धोनी, फिर किया प्यार का इजहार, जानें क्या हुआ 'माही' के साथ
IPL 2025 MS Dhoni: इन दिनों आईपीएल 2025 को लेकर लोगों के बीच खासी दीवानगी देखी जा रही है। क्रिकेट प्रेमी बड़ी ही बेसब्री से आईपीएल के शुरू होने का इंतजार करते हैं। आईपीएल के मैचों के बीच भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोमांस के बादशाह बने एमएस धोनी
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेटर होने के साथ साथ रोमांस के बादशाह भी बन चुके हैं। बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने हाल ही में एक अनोखे अंदाज में एमएस धोनी को लोगों के सामने पेश किया है।

एमएस धोनी का नया अवतार
एमएस धोनी के नए किरदार को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। हालांकि क्रिकेटर के फैंस उनका नया अवतार देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि 'माही क्या बात है।'
करण जौहर ने शेयर किया खास वीडियो
-फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी लंबे बालों, कोमल मुस्कान और हाथ में दिल के आकार वाले गुब्बारे के साथ नजर आ रहे हैं।
-लोगों को पहले ये किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर लगा था लेकिन ये असल में गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले तेल कंपनी 'गल्फ प्राइड' के लिए बनाया गया विज्ञापन है।
-महेंद्र सिंह धोनी के इस विज्ञापन के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा हैं और इसे धर्मा प्रोडक्शन 2.0 के बैनर तले बनाया गया है। वीडियो में एमएस धोनी कहते हैं- तुम जो साथ चलती हो, हर सफर खूबसूरत बन जाता है।
-पहले तो सुनकर ऐसा लगता है कि कोई हीरो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए प्यार का इजहार कर रहा हो लेकिन जैसे ही कैमरा पैन होता है, सच्चाई सबके सामने आ जाती है। धोनी की असली महबूबा कोई और नहीं, बल्कि उनकी बाइक है।
-करण जौहर ने इस वीडियो को शेयर करते हु्ए कैप्शन में लिखा है- पेश है माही का नया अंदाज, हमारा नया लवर बॉय। लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट है, क्योंकि माही की पहली मोहब्बत उसकी बाइक रही है और अब ये लव स्टोरी भी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है।
नए विज्ञापन में रोमांटिक रूप में नजर आए एमएस धोनी
-एमएस धोनी के इस वीडियो में म्यूजिक, विजुअल्स और क्रिकेटर का रोमांटिक अंदाज बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा है। सबकुछ एक फिल्म के सीन जैसा लग रहा है। जैसे ही स्क्रीन पर- ए लव स्टोरी लाइक लो अदर ( A Love Story Like No Other) लिखा आता है तो दर्शकों का उत्साह और अधिक बढ़ जाता है। वहीं 'कमिंग सून' के टेक्स्ट के साथ ये वीडियो खत्म होता है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
-आईपीएल 2025 में लखनऊ के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की शानदार पारी के अगले ही दिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। इस वीडियो के सामने आने से हर तरफ एमएस धोनी की चर्चा हो रही है। लोगों की मानें तो माही चाहे मैदान पर हो या पर्दे पर हमेशा सबका दिल जीत लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications