International Emmy Awards 2025: अमर सिंह चमकीला और दिलजीत दोसांझ को नहीं मिला अवॉर्ड, देखें विनर्स लिस्ट
International Emmy Awards 2025: 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 का आगाज धमाकेदार रहा। ग्लैमर, स्टार पावर और दुनिया भर की बेहतरीन परफॉर्मेंसेज के बीच रेड कार्पेट पर सितारों की चमक देखने लायक रही।
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 ने बांधा समा
एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस नॉमिनी चार्लेट होप तक, हर किसी ने इस शाम को यादगार बना दिया। इस बीच भारतीय फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है।

'अमर सिंह चमकीला' को नहीं मिला कोई अवॉर्ड
दिलजीत दोसांझ की बायोग्राफिकल ड्रामा 'अमर सिंह चमकीला' को इस बार एक भी अवॉर्ड नहीं मिला है। फिल्म और दिलजीत दोसांझ, दोनों ही अपने-अपने नॉमिनेशन में जीतने से चूक गए।
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
-इम्तियाज अली के निर्देशन में फिल्म बनी 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस को भारत ही नहीं दुनिया भर में खूब सराहा गया था। फैंस को उम्मीद थी कि दिलजीत दोसांझ इस साल इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इतिहास बना देंगे लेकिन बेस्ट परफॉर्मेंस बाय एन एक्टर कैटेगरी में कड़ी टक्कर के बीच दिलजीत ये अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके।
-इस श्रेणी में दिलजीत दोसांझ का मुकाबला- डेविड मिशेल (Ludwig), ओरिओल प्ला (Yo Adicto), डिएगो वास्केज (One Hundred Years of Solitude) से था। आखिरकार ये अवॉर्ड ओरिओल प्ला को उनकी शक्तिशाली परफॉर्मेंस Yo Adicto के लिए मिला।
-'अमर सिंह चमकीला' सिर्फ बेस्ट एक्टर में ही नहीं बल्कि बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी नॉमिनेटेड थी लेकिन नतीजे भारतीय फैंस के लिए निराशाजनक रहे। इस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला- Lost Boys and Fairies को, जिसने मजबूत कंटेंट और गहरी कहानी के दम पर बाकी नॉमिनेशंस को पीछे छोड़ दिया।
भारतीय दर्शकों को हुई निराशा
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को न सिर्फ भारत में बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी काफी तारीफ मिली थी। दिलजीत दोसांझ की एमी नॉमिनेशन ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया था लेकिन दोनों कैटेगरी में हार के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय दर्शकों ने निराशा जताई। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म की पॉपुलैरिटी और दिलजीत दोसांझ की दमदार एक्टिंग को अवॉर्ड के रूप में सम्मान मिलना चाहिए था।
रेड कार्पेट पर दिलजीत दोसांझ की चमक बरकरार
हालांकि अवॉर्ड्स में जीत नहीं मिली लेकिन दिलजीत दोसांझ अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस के साथ रेड कार्पेट पर छाए रहे। इंटरनेशनल लेवल पर उनकी मौजूदगी ने भारत की तरफ से एक बड़ा प्रतिनिधित्व पेश किया।
यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्ट्रेसः एना मैक्सवेल मार्टिन (अनटिल आई किल यू)
बेस्ट किड्सः एनिमेशनः ब्लूई
इंटरनेशनल एमी फॉर किड्सः लाइव एक्शनः फॉलन
इंटरनेशनल एमी कॉमेडीः 'लुडविग'
बेस्ट एक्टरः ओरिओल प्ला [आई, एडिक्ट]
इंटरनेशनल एमी फॉर डॉक्यूमेंट्रीः हेल जम्पर
इंटरनेशनल एमी फॉर टेलीनोवेला: द गुड एंड द बैड
इंटरनेशनल एमी फॉर ड्रामा सीरीजः राइवल्स
आर्ट्स प्रोग्रामिंग अवॉर्ड: रयुइची साकामोटोः
लास्ट डेज़ बेस्ट शॉर्ट-फॉर्म सीरीज: 'ला मेडिएट्रिस' (द मेडिएटर)
करंट अफेयर्स फॉर एमीजः 'डिस्पैचेसः किल ज़ोनः इनसाइड गाज़ा'
बेस्ट स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्रीः इट्स ऑल ओवरः द किस दैट चेंज्ड द स्पैनिश फुटबॉल'
इंटरनेशनल एमी फॉर न्यूजः 'गाजा, सर्च फॉर लाइफ'
बेस्ट टीवी मूवी/मिनी-सीरीज: लॉस्ट बॉयज़ एंड फेयरीज
बेस्ट नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंटः शाओलिन इन हीरोजः डेनमार्क












Click it and Unblock the Notifications