Indian Police Force: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का दमदार टीजर रिलीज, पुलिस बन एक्शन करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा
Indian Police Force Teaser: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दमदार एक्शन से भरपूर ये सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम अमेजन पर रिलीज होने वाली है। फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज से कलाकारों का लुक जारी होने के बाद अब इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।
वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर रिलीज
आज यानी 16 दिसंबर 2023 को इस वेब सीरीज के मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। इसका टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। टीजर के रिलीज होते ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय
'इंडियन पुलिस फोर्स' के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं जो देश को दुश्मनों से बचाने के लिए जी जान मेहनत कर रहे हैं। टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक शहर में बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई मासूमों की जान जा चुकी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा आतंकवादियों के इरादों पर पानी फेरना चाहते हैं। शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय सिद्धार्थ के साथ मिलकर देश को आतंकवादियों से बचाने के मिशन पर हैं।
19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी ये वेब सीरीज
इस वेब सीरीज के टीजर को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सिद्धार्थ ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आपके सामने अपना पहला एक्शन से भरपूर शो इंडियन पुलिस फोर्स लाने के लिए उत्साहित हूं। पुलिस जगत के उस्ताद रोहित शेट्टी के साथ नई वर्दी में वापस आ गया हूं। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 19 जनवरी 2023 को स्ट्रीम होगी।












Click it and Unblock the Notifications