Indian Idol: पवनदीप-अरुणिता को लेकर हिमेश से हो गई थी बड़ी गलती, नुकसान के बाद अब उठाया ये कदम

नई दिल्ली, 4 अगस्त: इंडियन आइडल के 12वें सीजन में जमकर विवाद हुए। इसके बावजूद इस शो में कई बेहतरीन कंटेस्टेंट्स आए, जिन्होंने अपनी आवाज से सभी को दिवाना बना दिया। इसी में दो खास नाम हैं, पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल। दोनों फाइनल की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में शो के जज हिमेश रेशमिया ने दोनों को लेकर एक प्रोजेक्ट किया, जिसमें एक बड़ी गलती हो गई। हालांकि अब हिमेश ने उसे सुधार लिया है।

Recommended Video

    Indian Idol: पवनदीप -अरुणिता को लेकर हिमेश से हो गई थी बड़ी गलती, नुकसान के बाद अब उठाया ये कदम
    गाने पर सिर्फ 17 मिलियन व्यूज

    गाने पर सिर्फ 17 मिलियन व्यूज

    दरअलस पवनदीप और अरुणिता की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए हिमेश ने एक गाना 'तेरे बगैर' तैयार किया। इसको धूमधाम से लॉन्च भी किया गया, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। गाने पर अभी तक सिर्फ 17 मिलियन व्यूज आए। काफी सोच विचार के बाद हिमेश को अपनी गलती का अहसास हुआ। जिसे तुरंत उन्होंने सुधार दिया।

    अब स्टूडियो वर्जन किया लॉन्च

    अब स्टूडियो वर्जन किया लॉन्च

    रिपोर्ट्स के मुताबिक गाने में कहीं भी अरुणिता और पवनदीप नहीं थे, ऐसे में मेकर्स का लगा कि ऑडियंस ने इसी वजह से उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद हिमेश ने तुरंत उसका स्टूडियो वर्जन शूट करवाया। जिसे अब रिलीज कर दिया गया है। इसमें दोनों की कमेस्ट्री बहुत ही अच्छी लग रही। मेकर्स को उम्मीद है कि इस बार ये गाना अच्छा परफॉर्म करेगा।

    शुरू से दिख रहा लव एंगल

    शुरू से दिख रहा लव एंगल

    इंडियन आइडल का 12वां सीजन जब से शुरू हुआ, तब से दर्शकों को पवनदीप और अरुणिता का लव एंगल दिख रहा है। इस पर बहुत से लोगों ने एतराज जताया। साथ ही कहा कि दोनों टीआरपी के लिए प्यार का नाटक कर रहे हैं। जब शो खत्म हो जाएगा, तो वो अलग हो जाएंगे। इसको लेकर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। हालांकि इस सबसे दोनों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वो अब तेजी से फाइनल की ओर बढ़ रहे हैं।

    दानिश ने किया खुलासा

    दानिश ने किया खुलासा

    हाल ही में शो से बाहर आए दानिश ने दोनों के लव एंगल पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उनके बीच प्यार या रोमांस जैसा कुछ है, लेकिन इस पूरे विवाद पर मैं कहना चाहता हूं कि हम सभी एक परिवार की तरह हैं। हम सब के बीच एक ग्रेट बॉन्ड है। शो में टीआरपी के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि पवनदीप-अरुणिता में कोई लव एंगल है। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों की बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी है, लेकिन मुझे नहीं पता कि प्यार है या नहीं।

    फिनाले में नेहा नहीं

    फिनाले में नेहा नहीं

    आपको बता दें कि 15 अगस्त को इंडियन आइडल का फिनाले है। उस दिन ट्रॉफी का नया दावेदार मिल जाएगा। शुरू में तो इस शो को हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे थे, लेकिन बाद में नेहा ने ब्रेक ले लिया। अब उनकी जगह पर बहन सोनू कक्कड़ आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा फिनाले में भी नहीं दिखाई देंगी, क्योंकि वो अपने पति के साथ कुछ वक्त बिताना चाहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+