Indian Idol 12 Winner: पवनदीप राजन कर चुके हैं 1200 लाइव शोज, जानें अनसुनी रोचक बातें
मुंबई, 12 अगस्त। टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के विजेता के नाम से आज पर्दा उठ गया। रविवार को टेलीविजन इतिहास में पहली बार 12 घंटे तक चलने वाले ग्रैंड फिनाले शो में छह कंटेंस्टेंट को पछाड़ते हुए विनर की ट्राफी अपने नाम कर ली। उनकी जीत से पहले ही उनके फैेंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर विनर घोषित कर दिया था। इंडियन आइडल का ये सीजन शुरूआत से काफी विवादों में रहा लेकिन इसके एक कंटेस्टेंट ने अपने टैलेंट के दम पर दर्शकों ही नहीं सिलेब्रिटीज तक को अपना फैन बना लिया। वो मल्टी टैलेन्टेड सिंगर पवनदीप राजन ही हैं। पवनदीप राजन 'इंडियन आइडल 12' के वो अकेले कंटेस्टेंट और विनर हैं जो सुरीले गाने के साथ कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। इस शो के विनर माने जा रहे उत्तरांखड के इस नायाब कोहिनूर के बारे में कई राज है जिनका शायद ही आपको पता होगा। आइए जानते हैं पवनदीप के बारे में कुछ दिलचस्प और अनसुनी बातें.....

कई इंडियन सिंगर्स के साथ लाइव परफॉर्म कर चुके हैं
इंडियन आइडल में आने से पहले भी पवनदीप एक सिंगिंग रियलिटी शो में जीत हासिल कर चुके हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा महज 2 साल की उम्र में पवनदीप ने एक रिकार्ड बनाया था? इतना ही नहीं पवनदीप अब तक विदेशों में कई लाइव कॉन्सर्ट कर चुके हैं और कई इंडियन सिंगर्स के साथ लाइव परफॉर्म कर चुके हैं!

पवनदीप को विरासत में मिला है संगीत
उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप के पापा सुरेश राजनकुमाऊं के जाने-माने गायक हैं। पवनदीप की नानी लोकगायिका थीं। पवनदीप राजन की बहन ज्योतिदीप भी एक सिंगर हैं। शो में पवनदीप ने एक परफार्मेस तबले के साथ की थी, आपको बता दें बचपन से पवनदीप तबला बजाते हैं और पिता ने उनका ये हुनर देखकर उन्हें तबले की भी ट्रेनिंग दिलवाई थी।

दो साल की उम्र में मिला था यंगेस्ट तबला प्लेयर का अवॉर्ड
खबरों के अनुसार जब पवनदीप दो-ढाई साल के थे तब उन्होंने यंगेस्ट तबला प्लेयर का अवॉर्ड जीता था। तबला के अलावा पवनदीप पियानो, ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और गिटार अच्छे से बजा लेते हैं और तो और इन म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाते हुए वो गाना भी बखूबी गा लेते हैं।

13 देशों में लाइव शो में परफार्म कर चुके है पवनदीप
यंग एज में विदेशों में कई लाइव परफार्मेंस दे चुके पवनदीप राजन को यहां की सरकार ने यूथ एम्बेसडर ऑफ उत्तराखंड के खिताब से नवाजा था। पवनदीप ने खुद खुलासा किया था कि कई म्युजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने की ट्रेनिंग उन्होंने वीडियो देखकर ली। पवनदीप राजन एक बैंड भी है जिसका नाम Rait है। पवनदीप राजन की एक वेबसाइट pawandeeprajan.com के अनुसार पवनदीप अब तक 13 देशों और भारत के 14 राज्यों में करीब 1200 शोज कर चुके हैं।

2015 में 'द वॉइस इंडिया' जीता था
पवनदीप राजन ने 2015 में रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया सीजन 1 जीता था जिसके बाद उनके फिल्मी दुनिया में संगीत के करियर की शुरूआत हुई थी। पवनदीप राजन म्युजिक कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं वो कई मराठी और पहाड़ी फिल्मों में संगीत दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications