इंडियन आइडल 12: पवनदीप राजन ने दी ऐसी परफॉर्मेंस कि गाना सुनकर रो पड़े करण जौहर, देखें वीडियो
नई दिल्ली, 6 अगस्त। टीवी के म्यूजिकल रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12वें सीजन के ग्रैंड फिनाले लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ग्रेंड फिनाले शो के निर्माताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट फिनाले 15 अगस्त को प्रसारित होगा। इस ग्रेंड फिनाले शो से पहले कई बड़ी फिल्मी हस्तियां शो में गेस्ट बन कर आ रही हैं। ग्रैंड फिनाले शो से पहले प्रसारित शो में अतिथि के तौर पर करण जौहर नजर आ रहे हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर वीकेंड टॉप 6 प्रतियोगियों कंटेस्टेंट का गाने सुनते हुए नजर आएंगे। शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें प्रतियोगी पवनदीप राजन ने ऐसा गाना गाया कि करण जौहर की आंखे नम हो गई।

पवनदीप ने परफॉर्मेंस ने सभी को किया हैरान
शनिवार को प्रसारित हो रहे इस खास एपिसोड में फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर भाग ले रहे हैं। शो के सभी कंटेस्टेंट उनकी फिल्मों के गानों पर खास परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। पवनदीप राजन ने भी ऐसा सुरीला परफार्मेंस दिया कि करण जौहर के आंसू निकल आए।

पवनदीप ने प्यानो पर गाया ये गाना
शो के कंटेस्टेंट पवनदीप 'इंडियन आइडल' की ट्रॉफी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। दर्शकों के निगाहें उन्हीं पर टिकी हुर्ह हैं। आज के एपिसोड में पवनदीप ने जब करण जौहर की फिल्म 'अग्निपथ' के लोकप्रिय गाने 'अभी मुझमें कहीं' पर पियानो के साथ परफॉर्म किया तो करण जौहर के अलावा शो में मौजूद अन्य लोगों की आंखें नम हो गई।

करण जौहर गाना सुनकर रो पड़े
शो का प्रोमो जो रिलीज हुआ है उसमें मल्टी टैलेन्टेड पवनदीप पियानो के साथ सुर लगाते नजर आ रहे है। उनकी ये परफार्मेंस देखकर कंटेस्टेंट के साथ-साथ जज भी दंग रह गए । वो गाना सुनकर रो पड़े। फिल्म निर्माता करण जौहर मंत्रमुग्ध होकर गाना सुनते नजर आए अंत में वो भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े।
Pawandeep makes @karanjohar emotional with his take on #AbhiMujhMeinKahi from #Agneepath.
— Sony TV UK (@sonytvuk) August 7, 2021
Watch #IndianIdol tonight at 8pm only on #SonyTVUK
#VishalDadlani #AdityaNarayan #SonuKakkar #HimeshReshammiya #UnitedKingdom pic.twitter.com/VaKlN3sI2Z
पवनदीप की परफॉर्मेंस को सुनकर करण जौहर ने बोली ये बात
वीडियो में करण जौहर पवनदीप की परफॉर्मेंस को देखकर कहते हैं, 'यह पवनदीप की छाप है, जो उन्हें आगे ले जाएगी। इस खास एपिसोड में जिसमें सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। वहीं 15 अगस्त को इसके ग्रेंड फिनाले में जिक इंडस्ट्री की तमाम बड़ी शख्सियतें फिनाले में शामिल होंगे। इसके साथ ही शो के पहले के विनर भी इसमें शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications