इंडियन आइडल 12: फिनाले में अंताक्षरी खिलवाते नजर आएंगे अन्नू कपूर, होगा ये twist
नई दिल्ली, 14 अगस्त: इंडियन आइडल 12 के 'अब तक के सबसे बड़े ग्रैंड फिनाले' का इंतजार लगभग खत्म हो गया है। शो के सेट पर आने वाली मशहूर हस्तियों की लिस्ट लंबी है, रियलिटी शो के सेट पर गायकों को परफॉर्म करते देखना दिलचस्प होगा। फिनाले का एक और प्रोमो सामने आया है जिसके अनुसार, अनुभवी अभिनेता और पूर्व होस्ट अन्नू कपूर सेट पर 'आइडल की अंताक्षरी' की मेजबानी करते नजर आएंगे।

अनु मलिक की टीम को दिया गया है मजेदार नाम
रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के फिनाले में एक मनोरंजक सेगमेंट होगा, जिसमें अन्नू कपूर सेट पर अंताक्षरी की मेजबानी करेंगे। इसमें दो टीमों के नाम तो वो ही होंगे लेकिन अन्न मलिक की टीम का नाम मजेदार रखा गया है। बेगाने हिमेश रेशमिया, अंजाने आदित्य नारायण और चौकाने अनु मलिक नाम की तीन टीम होगी। यह अंताक्षरी शो के अंत में आयोजित की जाएगी।
Recommended Video

जय भानुशाली अंताक्षरी में लाएंगे ये twist
टीमें खेल खेलते समय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जीतने का लक्ष्य रखने की दिशा में काम करेंगी। फिनाले एपिसोड के सह-मेजबान जय भानुशाली हैं और वह खेल में हारने वालों के लिए सजा का चयन करेंगे।

वर्षों बाद अंताक्षरी खिलवाने पर क्या बोले अन्नू कपूर
आइडल की अंताक्षरी की मेजबानी के बारे में बात करते हुए, अन्नू कपूर ने बताया , "इंडियन आइडल सीजन 12 के अब तक के ग्रेटेस्ट फिनाले एपिसोड में अंताक्षरी के दिनों को फिर से जीवंत करना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है। अनु मलिक, आदित्य नारायण और हिमेश रेशमिया को अपने साथ गाते हुए देखकर बहुत अच्छा लगता है। प्रतियोगियों और उन्हें प्रोत्साहित करना दिल को छू लेने वाला है। मैं इस फिनाले का हिस्सा बनकर खुश हूं और सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देता हूं।" बता दें अन्नू कपूर 1994 से 2005 तक पल्लवी जोशी के साथ लोकप्रिय शो अंताक्षरी के होस्ट थे।












Click it and Unblock the Notifications