किसी हीरो-हीरोइन से कम नहीं है जावेद हबीब की संपति, 800 से अधिक सैलून के मालिक बन कमा रहे हैं करोड़ों

किसी हीरो-हीरोइन से कम नहीं है जावेद हबीब की संपति, 800 से अधिक सैलून के मालिक बन कमा रहे हैं करोड़ों

नई दिल्ली, 07 जनवरी: सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब इन दिनों विवादों में घिरे हुए है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सेमिनार में महिला के बालों में थूक कर हेयर कट करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद जावेद हबीब पर पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जावेद हबीब के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर कई लोग जावेद हबीब के बारे में और जानना चाह रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि जावेद हबीब कैसे सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट बने और उनकी कुल संपति कितनी है।

हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के CEO हैं जावेद हबीब

हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के CEO हैं जावेद हबीब

जावेद हबीब को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट कहा जाता है, क्योंकि वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टर और एक्ट्रेस का हेयर लुक मैनेज करते हैं। हालांकि वो कभी किसी स्टार के पर्सनल स्टाइलिस्ट नहीं बने हैं। हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के जावेद हबीब सीईओ हैं। जावेद हबीब सिर्फ एक मशहूरक भारतीय हेयर स्टाइलिस्ट ही नहीं बल्कि राजनेता, उद्यमी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ही हैं। पेशेवर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का जन्म दिल्ली में 26 जून 1963 को हुआ है। लोग और उनके रिश्तेदार अक्सर उन्हें जावेद कहकर बुलाते हैं।

850 से अधिक सैलून के मालिक हैं जावेद हबीब

850 से अधिक सैलून के मालिक हैं जावेद हबीब

जावेद हबीब, जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के मालिक (सीईओ) हैं। पूरे भारत में जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के 850 से अधिक सैलून हैं। जो देश के 115 शहरों में खुले हुए हैं। वहीं जावेद हबीब 65 हेयर इंस्टीट्यूट को भी संचालित करते हैं। जावेद हबीब विदेशों में भी अपना सैलून खोलना चाहते हैं। जावेद हबीब के दादा नजीर अहमद इंडियन और ब्रिटिश नेताओं के बाल काटा करते थे।

जावेद हबीब की कुल संपत्ति कितनी है?

जावेद हबीब की कुल संपत्ति कितनी है?

ताजा जानकारी के मुताबिक जावेद हबीब की कुल संपत्ति $30 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। जो रुपये में 2229.32 करोड़ है। जावेद हबीब की सालाना कमाई 30 करोड़ रुपए है। हालांकि कई वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जावेद हबीब की सलाना कमाई $15.6 मिलियन है। वहीं जावेद हबीब की एक महीने की कमाई लगभग 4-5 मिलियन है।

जावेद हबीब के दादा लॉर्ड माउंटबेटन और नेहरू के काटते थे बाल

जावेद हबीब के दादा लॉर्ड माउंटबेटन और नेहरू के काटते थे बाल

जावेद हबीब के दादा दादा नज़ीर अहमद लॉर्ड लिनलिथगो, लॉर्ड माउंटबेटन और जवाहरलाल नेहरू जैसी मशहूर हस्तियों के बाल काटते थे। इसके अलावा जावेद के पिता हबीब अहमद ने भारत के राष्ट्रपति के लिए नाई के रूप में काम किया। इसके अलावा जावेद के दो भाई हैं जिनका नाम परवेज हबीब और अमजद हबीब है।

क्रिकेटर बनना चाहते थे जावेद हबीब

क्रिकेटर बनना चाहते थे जावेद हबीब

शिक्षा की बात करे तो जावेद हबीब ने लंदन के मॉरिस इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। बाद में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां उन्होंने फ्रांसीसी साहित्य में डिग्री हासिल की। जावेद को उस समय क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी थी और वह एक क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश रखते थे। लेकिन अपने पिता की सलाह पर उन्होंने बाद में मॉरिस स्कूल ऑफ हेयर डिजाइन में 9 महीने के हेयरड्रेसिंग कोर्स में दाखिला लिया और उसका पूरा किया।

जावेद हबीब ने कैसे शुरू किया अपना बिजनेस

जावेद हबीब ने कैसे शुरू किया अपना बिजनेस

जावेद ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में एक नाई के रूप में की थी। उस दौरान वह अपने पिता के साथ नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हबीब के सैलून में काम करते थे। जावेद की लंदन में हेयरड्रेसिंग का कोर्स करने के बाद पूरे देश में उन्होंने अपनी सैलून खोलने की प्लानिंग की। नतीजतन साल 2000 में, उन्होंने अपना खुद का स्वतंत्र सैलून, जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी खोला।

विदेशों में भी है जावेद हबीब के सैलून

विदेशों में भी है जावेद हबीब के सैलून

जावेद का दूसरा शौक पढ़ाना है। पिछले दो दशकों में, उन्होंने 1500 से अधिक हेयर सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन किया है, जिसमें 300,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। उनकी कंपनी वर्तमान में पूरे भारत में 24 राज्यों और 115 शहरों में 850 से अधिक सैलून और 65 बाल अकादमियों का प्रबंधन करती है। इसके अलावा, कंपनी नेपाल, दुबई, सिंगापुर और बांग्लादेश में सैलून संचालित करती है।

लिम्का रिकॉर्ड से लेकर फोर्ब्स लिस्ट तक में है जावेद का नाम

लिम्का रिकॉर्ड से लेकर फोर्ब्स लिस्ट तक में है जावेद का नाम

2000 से 2009 तक जावेद सनसिल्क के ब्रांड एंबेसडर थे। उसके बाद वह मिस इंडिया की आधिकारिक स्टाइलिंग पार्टनर हैं। जावेद ने 24 घंटे की अवधि में 410 के साथ सबसे अधिक नॉनस्टॉप हेयरकट के लिए लिम्का रिकॉर्ड भी बनाया है। नतीजतन, वह न्यूयॉर्क टाइम्स और फोर्ब्स पत्रिकाओं में प्रदर्शित होने वाले पहले और एकमात्र हेयर स्टाइलिस्ट बन गए।

इसके अलावा अप्रैल 2019 में जावेद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। जावेद ने कई पुरस्कार जीते हैं। 2012 में उन्हें बिजनेस अवार्ड, मोस्ट प्रेफर्ड हेयर एकेडमी अवार्ड्स और मेंटर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+