World Cup 2023: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने किया सपोर्ट, लिखा ऐसा पोस्ट
World Cup 2023: 19 नवंबर 2023 का दिन भारत के लिए अच्छा नहीं था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। ये पल करोड़ों देशवासियों को मायूस कर देने वाला था। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के भी टीम इंडिया की हार के बाद चेहरा उतर गया। हालांकि, शाहरुख खान, काजोल से लेकर विक्की कौशन ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया औऱ उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। एक्टर ने लिखा, 'जिस तरह से पूरे टूरनामेंट में इंडियन टीम खेली है वह सम्मान की बात है और उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई है। यह एक खेल है और इसमें एक या दो दिन बुरे होते हैं। दुर्भाग्य से ऐसा आज हुआ...लेकिन क्रिकेट में हमारी विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित कराने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद...आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं. प्यार और इज्जत. आप हमें गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं।'

इसके अलावा काजोल ने फिल्म बाजीगर के मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, 'हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। टीम इंडिया ने काफी अच्छा खेला। ऑस्ट्रेलिया को एक और वर्ल्ड कप के लिए बधाई।'
आयु्ष्मान खुराना ने लिखा, "टीम इंडिया के लिए एक बुरा दिन। आप लोगों को हमेशा साल 2023 के वर्ल्ड कप सबसे टफ मुकाबले के लिए याद किया जाएगा। बहुत ही बढ़िया खेला।" इसके साथ एक्टर ने स्टेडियम से अपनी फोटो शेयर की है।
विक्की कौशल ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, "अभी भी वह सर्वश्रेष्ठ टीम है। इस सीडब्ल्यूसी में #TeamIndia द्वारा दिखाया गया कौशल और चरित्र, धैर्य और अनुग्रह अभूतपूर्व रहा है। आप लोगों पर सदैव गर्व रहेगा! भारत... भारत!!!" वहीं अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, "एक साहसिक प्रयास के बाद मुश्किल हार...पूरे मैच में नीले कपड़ों में पुरुषों का सराहनीय प्रदर्शन. अपने सिर ऊंचा रखें और इस जर्नी के लिए थैंक्यू"। इसके अलावा तमाम सेलेब्स ने पोस्ट कर टीम इंडिया की तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications