15 अगस्त 2024 को रिलीज होंगी ये बड़ी 6 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
Independence Day 2024: 15 अगस्त 2024 का दिन न सिर्फ आम लोगों के लिए खास है बल्कि इस बार ये दिन सिनेमा लवर्स के लिए भी स्पेशल होने वाला है। इस खास मौके पर एक-दो नहीं बल्कि 6 फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छुट्टी होती है और ऐसे में लोग थिएटर्स में जाकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार लोगों के लिए 15 अगस्त 2024 स्पेशल है। इस बार थिएटर्स में 6 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

'स्त्री 2'
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 कल यानी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को पिछले काफी वक्त से इंतजार था। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी दमदार तरीके से चल रही है।
'खेल खेल में'
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में भी आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये मल्टी स्टारर फिल्म इटैलियन मूवी 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की रीमेक है।
वेदा
जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' कल यानी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसके डायरेक्टर निखिल आडवाणी हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ साथ शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी हैं। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
मिस्टर बच्चन
साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' कल यानी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मूवी 'रेड' की रीमेक बताई जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
थंगालान
चियान विक्रम की फिल्म 'थंगालान' भी 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर विक्रम के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म थिएटर में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
डबल ईस्मार्ट
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पिछले कुछ समय से साउथ की फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। राम पोथिनेनी की फिल्म 'डबल ईस्मार्ट' में एक बार फिर वह विलेन के रोल में नजर आएंगे। ये एक एक्शन फिल्म है जो 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स पर दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications