इलियाना डिक्रूज ने पहली बार दिखाया बेबी बंप, लोगों ने कहा- पहले बच्चे के पिता का नाम बताओ

Ileana D' Cruz Baby Bump: तस्वीरों में इलियाना नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप हाईलाइट हो रहा है। तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही हैं।

ileana d cruz

Ileana D' Cruz Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और अब वह अपने फैंस के लिए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हालांकि इलियाना ने अब तक ये नहीं बताया है कि उनके होनेवाले बच्चे का पिता कौन है। ऐसे में कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से ही इलियाना सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट शेयर कर रही हैं लेकिन अब फाइनली उन्होंने अपनी पूरी तस्वीर लोगों को दिखाई है। फोटो में इलियाना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

इलियाना डिक्रूज ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
इलियाना डिक्रूज ने पहली बार बेबी बंप सहित अपनी पूरी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बताया था कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। फिलहाल ये पहली बार है जब उन्होंने बेबी बंप वाली अपनी पूरी तस्वीर लोगों के लिए शेयर की है। हालांकि अभी भी इलियाना ने ये नहीं बताया है कि उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं तो बच्चा उन्ही का होगा।

नो-मेकअप लुक में नजर आईं इलियाना डिक्रूज
आपको बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके घर पर क्लिक की गई हैं। इन तस्वीरों में इलियाना नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप हाईलाइट हो रहा है। तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देखकर वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

लोनों ने इलियाना को कही ऐसी बात
इलियाना डिक्रूज ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की पहली तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'बम्प अलर्ट ‼️' इसके अलावा इलियाना ने अपनी उस दोस्त को भी क्रेडिट दिया जो कैमरे के पीछे थी और जिसने ये सारी फोटोज खींचीं हैं। इलियाना के बेबी बंप की फोटोज पर उनके फैंस से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इलिया डिक्रूज की दोस्त अथिया शेट्टी और सोफी चौधरी ने भी उनके इस पोस्ट पर हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। हालांकि कुछ लोग इलियाना को ट्रोल करते हुए उनसे पूछ रहे हैं कि इस बच्चे का पिता कौन है।

इलियाना और सेबेस्टियन लॉरेंट का रिलेशनशिप
जानकारी के अनुसार इलियाना डिक्रूज को कथित तौर पर सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल (कैटरीना कैफ के भाई) के साथ कई बार देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लंदन में रहने वाले मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ इलियाना डिक्रूज के रिलेशन की खबर है। इलियाना और उनके कथित बॉयफ्रेंड कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+