'अगर आप मर्द हैं तो द मणिपुर फाइल्स बनाओ', यूजर के इस चैलेंज का जानें विवेक अग्निहोत्री ने क्या जवाब दिया
मई महीने की शुरूआत में दो जनजातियों के बीच आरक्षण को लेकर शुरू हुई हिंसा में अब तक कई मासूमों की जान चली गई है। वहीं दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड करवाए जाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है।
वहीं बॉलीवुड के जाने-माने डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री जिन्होंने सालों पहले कश्मीर में कश्मीरों पंडितों पर हुए अत्याचार की रियल स्टोरी पर द कश्मीर फाइल्स बनाई थी, उन्होंने शुकव्रार को अपनी नई वेब सीरीज़, द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड के ट्रेलर लॉन्च किया है जिसको देखकर जहां कई लोग भावुक हो गए वहीं एक यूजर ने उनको चुनौती देते हुए कहा मणिपुर फाइलस्स बनाने की सलाह दे डाली जिसका जवाब भी विवेक अग्निहोत्री ने उसी तंज भरे अंदाज में दिया।

'अगर आप मर्द हैं तो द मणिपुर फाइल्स बनाओ'
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर से एक यूजर ने द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स की सफलता के बाद द मणिपुर फाइल्स बनाने के लिए चैलेंज किया। उसने तंज कसते हुए कहा यदि आप मर्द हैं तो समय बर्बाद न करें और एक फिल्म 'मणिपुर फाइल्स' बनाएं।
विवेक अग्निहोत्री ने जानें क्या दिया जवाब
यूजर के इस तंज का जवाब डॉयरेक्टर ने देते हुए लिखा
मुझ पर इतना विश्वास रखने के लिए धन्यवाद। सारी फिल्मों पर मुझसे ही बनवाओगे क्या यार? तुम्हारी 'टीम इंडिया' में कोई 'मर्द' फिल्म निर्माता नहीं है क्या?
विवेक अग्निहोत्री के दिया ये करारा जवाब
विवेके के इस जवाब पर लोग उन पर और तंज कस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जैसी फिल्में आप बना रहे हैं , उनको कोई दूसरा साहित्यिक व्यक्ति बना भी तो नहीं सकता है !इसके लिए सिर्फ और सिर्फ फितूर मानसिकता ही कामयाब है !!!
माफ़ करना देश में जैसा नफ़रत का वातावरण बना हुआ है , ऐसे में समाज में और घृणा फैलें ऐसी कोई भी फिल्म या
आप एकमात्र निर्देशक हैं जो इस...
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा सर, आपकी सभी फिल्में देखने के बाद, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि आप एकमात्र निर्देशक हैं जो इस विषय पर फिल्म बनाने के योग्य हैं। मुझे आप पर पूरा भरोसा है सर. राजनीति की परवाह किए बिना आपके पास वास्तव में वह शक्ति है जो सच को वैसे ही चित्रित कर सकती है जैसी वह है।
Thanks for having so much faith in me. Par saari films mujhse hi banwaoge kya yaar? Tumhari ‘Team India’ mein koi ‘man enough’ filmmaker nahin hai kya? https://t.co/35U9FMf32G
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 21, 2023
जानें क्यों महिणपुर में भड़की है हिंसा?
मई महीने के शुरूआत में मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू हुई, जो दो महीने बा भी थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसचल मणिपुर में 3 मई को चुराचांदपुर शहर में कुकी समूहों ने राज्य के मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। इसके कारण यहां के दो समूहों में हिंसा शुरू हुई और अब तक 150 से अधिक लोगों की जान चली गई अब तक इस हिंसा में हजारों की संख्या में घायल हो चुके हैं।
मणिपुर हिंसा में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करवाई गई परेड
वहीं 19 जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हुआ जिसमें दो कोकी समुदाय की दो महिलाओं को नंगा करके परेड कराया जा रहा था, उनके साथ भीड़ भी चल रही थी। ये वीडियो मणिपुर हिंसा के दौरान का ही है। हालांकि दो आदिवासी महिलाओं को पुरुषों के एक समूह द्वारा नग्न अवस्था में घुमाया गया और उनके साथ छेड़छाड़ किए जानें का ये वीडियो की घटना 3 मई की बताई जा रही है, वहीं सोशल मीडिया पर इस दरिंदगी भरी घटना का वीडियो दो महीने बाद वायरल हो रहा है जिसके बाद इस घटना को लेकर सार्वजनिक आक्रोश फैल गया है।












Click it and Unblock the Notifications