Padma award को लेकर मशहूर सिंगर सुरेश वाडकर ने कही बड़ी बात, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली, 08 नवंबर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। आज राष्ट्रपति भवन में हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया तो वहीं पद्म पुरस्कार पाने वाले मशहूर गायक सुरेश वाडकर ने कहा कि 'हर कलाकार का सपना होता है कि उसे ये अवार्ड मिले। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ये सम्मान दिया गया है।मैंने 4 साल की उम्र से गाना शुरू किया था और अब तक 30,000 से 40,000 गाने गा चुका हूं।'
Recommended Video

सुरेश वाडकर ने खुशी जताई
आपको बता दें कि एक रियलिटी शो से अपने संगीत का सफर शुरू करने वाले सुरेश वाडकर ने वनइंडिया से लाइव बात करते हुए कहा था कि 'मेरे संगीत के अब तक के सफलतम सफर में माननीय रविंद्र जैन, शो मैन राजकपूर, भारत कोकिला लता मंगेशकर, मेलोडी क्वीन आशा भोंसले और विशाल भारद्वाज जी का बहुत बड़ा हाथ रहा है।'
मेहनत ही सफलता का रहस्य है
इस लाइव चैट के दौरान सुरेश वाडकर ने अपने संगीत के सफर के बारे में काफी रोचक बातें शेयर की थीं और कहा था कि 'जो पूरी ईमानदारी से मेहनत करता है, उसे कभी भी किसी भी बात का दुख नहीं होता है और उसे सफलता जरूर हासिल होती है।'

कोविड के चलते पुरस्कार वितरण में देरी
आपको बता दें कि हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है और मार्च-अप्रैल में ये अवॉर्ड दिए जाते हैं लेकिन इस बार कोविड के चलते पुरस्कार वितरण में देरी हुई है।

पद्म भूषण (10)
- कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
- तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
- . चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
- सुमित्रा महाजन-पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
- नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
- राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
- केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
- कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
- रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
- तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा

पद्म विभूषण (7)
- राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
- केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
- कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
- रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
- तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा
- कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
- तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
- . चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
- सुमित्रा महाजन-पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
- नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
यहां देखें : सुरेश वाडकर का लाइव इंंटरव्यू












Click it and Unblock the Notifications