Hunarbaaz 2022 : बिहार के आकाश सिंह ने जीता हुनरबाज का खिताब, गोल्डन ट्रॉफी के साथ मिला 15 लाख कैश

भागलपुर, 18 अप्रैल: कलर्स का फेमस टीवी रियलिटी शो 'हुनरबाज - देश की शान' के विनर का नाम सामने आ गया है। बिहार के भागलपुर के रहने वाले आकाश सिंह ने सबको पछाड़ते हुए हुनरबाज 2022 ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आकाश ने गोल्डन ट्रॉफी और 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार जीता। छोटी से जगह से आकर इतने बड़े मंच पर अपना नाम करने वाले आकाश सिंह बेहद खुश हैं। वहीं, मुंबई के नाला सोपारा के डांस ग्रुप यो हाईनेस शो के फर्स्ट रनर अप रहे।

आकाश सिंह ने अपने नाम किया हुनरबाज का खिलाब

आकाश सिंह ने अपने नाम किया हुनरबाज का खिलाब

'हुनरबाज देश की शान' का ये पहला सीजन था। इस शो ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। शो की शुरुआत 22 जनवरी को हुई थी और अब इस शो के पहले सीजन को अपना विनर मिल गया है। भागलपुर के रहने वाले आकाश सिंह ने हुनरबाज का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Recommended Video

    Hunarbaaz Winner 2022: बिहार के Akash Singh ने जीती 'हुनरबाज़' की ट्रॉफी | वनइंडिया हिंदी
    आकाश ने शो में पहले दिन ही दी थी शानदार परफॉर्मेंस

    आकाश ने शो में पहले दिन ही दी थी शानदार परफॉर्मेंस

    आकाश सिंह एक बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने अपने डांस के दम पर सीजन की जबरदस्त शुरुआत की। आकाश ने शो में पहले दिन ही अपनी परफॉर्मेंस से बता दिया था कि उनमें टैलेंट और हुनर का खजाना भरा है। आकाश की परफॉर्मेंस और उनके स्ट्रगल की कहानी सुनकर जज परिणीति चोपड़ा शो में कई बार इमोशनल दिखीं। आकाश के लिए ये जीत किसी खूबसूरत सपने के सच होने से कम नहीं है।

    'मैं शब्दों में अपनी फीलिंग्स को बयां नहीं कर सकता हूं'

    'मैं शब्दों में अपनी फीलिंग्स को बयां नहीं कर सकता हूं'

    अपने उत्साह और खुशी को व्यक्त करते हुए आकाश सिंह ने कहा, 'मैं शब्दों में अपनी फीलिंग्स को बयां नहीं कर सकता हूं। मैंने शो में बड़ा बनने का सपना देखकर अपनी जर्नी की शुरुआत की थी और आज शो जीतने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे सब कुछ मिल गया है। मैं शो के जजेस करण सर, मिथुन सर, और परिणीति मैम को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे पूरी जर्नी में सपोर्ट किया। मैं अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को भी धन्यवाद करना चाहता हूं।'

    ग्रैंड फिनाले में भी आकाश ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

    ग्रैंड फिनाले में भी आकाश ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

    आकाश सिंह ने यो हाइनेस, सुखदेव, हार्मनी ऑफ द पाइन्स ऑर्केस्ट्रा, रॉकनामा सूफी रॉक बैंड, संचिता, सुब्रतम और अनिर्बान को पीछे छोड़ते हुए हुनरबाज की ट्रॉफी अपने नाम की है। ग्रैंड फिनाले में भी आकाश ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर जजेस हैरान रह गए। फिनाले में जजों के साथ नीतू कपूर थीं। मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर। रती की गैरमौजूदगी में शो को होस्ट करने वाली सुरभि चंदना भी फिनाले में मौजूद थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+