Akash Singh Hunarbaaz : जानिए कौन हैं बिहार के आकाश सिंह, जिन्होंने जीती 'हुनरबाज' की गोल्डन ट्रॉफी

भागलपुर, 18 अप्रैल: आकाश सिंह ने रियलिटी शो 'हुनरबाज - देश की शान' का खिताब अपने नाम कर पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। एक बेहद सामान्य परिवार में जन्म आकाश के सामने आर्थिक तंगी, गरीबी, पैसों की कमी रोड़ा बनी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। संघर्ष के दिनों में हालात ये भी रहे कि आकाश को कई बार भूखा भी सोना पड़ा। आकाश को अपनी मंजिल पता थी। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। आज पूरा देश 'हुनरबाज' आकाश को जानता है।

ड्राइवर हैं आकाश हैं पिता

ड्राइवर हैं आकाश हैं पिता

25 वर्षीय आकाश सिंह बिहार के भागलपुर जिले रहने वाले हैं। आकाश का प्रारंभिक जीवन जमसी गांव में व्‍यतीत हुआ है। पिता राजकिशोर सिंह वाहन चालक हैं। मां पुष्‍पा देवी गृहणी हैं। छोटा भाई रवि सिंह प्राइवेट जॉब करता है। आकाश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव में हुई। 10वीं परीक्षा सबौर उच्‍च विद्यालय से पास की। आइकॉम बीएन कॉलेज भागलपुर से व बीकॉम मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर से किया।

Recommended Video

    Hunarbaaz Winner 2022: बिहार के Akash Singh ने जीती 'हुनरबाज़' की ट्रॉफी | वनइंडिया हिंदी
    गरीबी से तंग जीवन को संवारने के लिए जमकर की मेहनत

    गरीबी से तंग जीवन को संवारने के लिए जमकर की मेहनत

    आकाश सिंह बेहद सामान्य परिवार से हैं। गरीबी से तंग जीवन को संवारने के लिए उन्‍होंने जमकर मेहनत की। एरियल एक्‍ट में दक्षता हासिल करने के लिए वह पेड़ों का सहारा लेते थे। कई-कई घंटे पेड़ पर लटके रहते थे और विभिन्‍न करतब दिखाते थे। वह डांस का भी करते रहे। शुरुआत में आकाश भागलपुर कोतवाली चौक के पास स्थित लक्‍की ब्रदर्स स्‍टूडियो जाते थे, जहां वह वे डांस की प्रैक्टिस करते थे।

    संघर्ष में बीते दिन, कई दिनों तक भूखा तक रहना पड़ा

    संघर्ष में बीते दिन, कई दिनों तक भूखा तक रहना पड़ा

    आकाश रियल्टी शो में भाग लेकर अपना हुनर देश के सामने लाना चाहते थे। इस कारण उन्‍होंने कोलकाता और मुंबई का रूख किया। कई जगह ऑडिशन दिए। असफल होने के बावजूद भी उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैसे की कमी के कारण आकाश कई दिनों तक भूखे भी रहे। मुंबई में किसी तरह वे अपना जीवन यापन कर रहे थे। इसी दौरान एक दिन वे मुंबई में शिवाजी पार्क पहुंचे, जहां उन्‍होंने श्रीसमर्थ व्‍यायाम मंदिर में शरण ली। उदय देश पांडेय ने आकाश को रहने को जगह दी, जहां पांच साल से वहीं रह रहे हैं।

    हुनरबाज के लिए हुए सिलेक्ट, प्रोमो में ही बने स्टार

    हुनरबाज के लिए हुए सिलेक्ट, प्रोमो में ही बने स्टार

    आकाश ने कलर्स चैनल के रियल्टी शो हुनरबाज के लिए ऑडिशन दिया और वह सिलेक्ट हो गए। आकाश के हुनर को देखकर उन्हें मौका दिया गया। शो के प्रोमो से ही आकाश स्टार बन गए। उनका पहला एपिसोड देखने के लिए लोग इंतजार करने लगे। पहले एपिसोड को देखने के बाद लोगों ने खूब उनका साथ दिया।

    हुनरबाज 2022 के विनर बने आकाश सिंह

    हुनरबाज 2022 के विनर बने आकाश सिंह

    आकाश सिंह ने सबको पछाड़ते हुए हुनरबाज 2022 ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आकाश ने गोल्डन ट्रॉफी और 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार जीता। छोटी से जगह से आकर इतने बड़े मंच पर अपना नाम करने वाले आकाश सिंह बेहद खुश हैं। वहीं, मुंबई के नाला सोपारा के डांस ग्रुप यो हाईनेस शो के फर्स्ट रनर अप रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+