नसीरुद्दीन शाह के बेटे की लिवइन पार्टनर थीं ऋतिक की 'मिस्ट्री गर्ल' सबा , 7 साल तक था अफेयर

मुंबई, 02 फरवरी। इन दिनों बॉलीवु़ड के डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन जबरदस्त चर्चा में हैं। वजह है मिस्ट्री गर्ल , जिनके साथ वो हाल में स्पॉट किए गए। बाद में खुलासा हुआ कि जिस लड़की को वो मीडिया और लोगों से बचाते नजर आ रहे थे, वो सिंगर-एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। दोनों की साथ में तस्वीर सामने आने के बाद फिल्मी गलियारों में दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा होने लगी है, हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बातें हो रही हैं।

इमाद शाह के साथ था सबा का अफेयर

इमाद शाह के साथ था सबा का अफेयर

आपको बता दें कि सबा आजाद इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह को डेट कर चुकी हैं। दोनों सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।इमाद ने साल 2013 में ये बताया था कि वो और सबा लिव इन पार्टनर हैं। हालांकि तब किसी ने इस बात को इतनी तवज्जो नहीं दी थी, फिर दोनों ही लोग सुर्खियों से गायब हो गए।

Recommended Video

    Hrithik Roshan से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे को कर चुकीं है डेट | वनइंडिया हिंदी
    फिल्म 'दिल कबड्डी'

    फिल्म 'दिल कबड्डी'

    गौरतलब है कि सबा ने बॉलीवुड में साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2011 में उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' थी। फिल्मों में सफलता ना मिलने के बाद सबा ने गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का कदम उठाया। उन्होंने ओटीटी 'फील्स लाइक इश्क' में भी काम किया है।

    दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई

    दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई

    वैसे कहा जा रहा है कि ऋतिक और सबा की डिनर डेट एक काम के ही सिलसिले में थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों आज एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं और हाल ही में गोवा में साथ में छुट्टी बिताकर भी लौटे हैं। दोनों की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

     17 साल का रिलेशन टूटा

    17 साल का रिलेशन टूटा

    मालूम हो कि ऋतिक ने अपने बचपन की दोस्त सुजैन खान से शादी की थी और दोनों को शादी से दो बच्चे है , बॉलीवुड में दोनों को मेड फॉर इच अदर कहा जाता था लेकिन दोनों के रिश्तों को किसी की नजर लग गई और दोनों ने अपने 17 साल के रिलेशनशिप को तलाक के साथ खत्म कर दिया। आज तक दोनों के तलाक की वजह पता नहीं चली।

    कंंगना ने लगाए इल्जाम

    लेकिन सुजैन और ऋतिक के तलाक के बाद बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने ऋतिक पर उन्हें धोखा देना का आरोप लगाया था, उनका कहना था कि ऋतिक ने उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाया था लेकिन कंगना ने जब उनसे शादी की बात कही तो पलट गए, हालांकि ऋतिक ने कंगना की सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।

    ऋतिक फिलहाल सिंगल

    हालांकि अलग होने के बाद भी ऋतिक और सुजैन की दोस्ती बरकरार है और वो दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ हमेशा साथ में नजर भी आते हैं। वैसे ऋतिक का स्टेट्स अभी तक सिंगल ही है लेकिन जबसे वो सबा आजाद के साथ देखे गए हैं, तब से ही उन्हें लेकर बातें हो रही हैं, फिलहाल अब सबको ऋतिक की प्रतिक्रिया का इंतजार है, उनके फैंस इस बात का पूरा सच जानना चाहते हैं, देखते हैं कि उनका इंतजार कब खत्म होता है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+