सबा आजाद संग डिनर डेट पर निकले ऋतिक रोशन, फैन को मारा धक्का और गर्लफ्रेंड के एक्स को लगाया गले

Hrithik Roshan Girlfriend: फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग खत्म कर मुंबई वापस लौटते ही ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को डिनर डेट पर ले गए थे। यहां पर उनकी मुलाकात सबा के एक्स बॉयफ्रेंड इमाद शाह के साथ हुई।

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan Girlfriend: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी नई लव लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी हालिया गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ही नजर आते हैं। ऋतिक रोशन रेस्तरां से लेकर पार्टीज और कई बड़े इवेंट्स तक में सबा आजाद का हाथ पकड़कर एंट्री करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबा और ऋतिक फिलहाल लिव इन में रहते हैं। हालांकि उन दोनों ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया है। इसी बीच ऋतिक रोशन को गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ डिनर डेट पर देखा गया। उन दोनों को पैपराजी ने मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया।

सबा आजाद के साथ डिनर डेट

सबा आजाद के साथ डिनर डेट

आपको बता दें कि इन दिनों ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रेह हैं। दरअसल साल 2023 की शुरुआत में ही उनकी फिल्म फाइटर रिलीज होने वाली है। हाल ही में वह इस फिल्म की शूटिंग असम में खत्म कर वापिस मुंबई लौटे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। वहीं मुंबई लौटते ही ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को डिनर डेट पर ले गए थे। दोनों को साथ में देखा गया, जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ऋतिक रोशन ने फैन को दिया धक्का

खबर है कि ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा को लेकर डिनर डेट के लिए बाहर निकले थे। कपल को अपनी कार की ओर जाते देखा गया था। एक फैन ने ऋतिक रोशन के पास जाकर सेल्फी लेनी की कोशिश की तो ऋतिक ने उसे हल्का सा धक्का देते हुए कार में बैठने के लिए सबा के लिए रास्ता बनाया।

लोगों ने की ऋतिक के एटिट्यूड की आलोचना

लोगों ने की ऋतिक के एटिट्यूड की आलोचना

ऋतिक रोशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऋतिक का फैन के प्रति ऐसा एटिट्यूड देखकर लोग उनसे नाराज आ रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर ऋतिक रोशन की आलोचना करते हुए जमकर कमेंट किया है। लोगों ने उन्हें फैन को एटीट्यूड दिखाने पर नाराजगी व्यक्त की है। आपको बता दें कि वीडियो में सबा आजाद के एक्स बॉयफ्रेंड इमाद शाह भी दिखाई दे रहे हैं।

सबा के एक्स बॉयफ्रेंड को ऋतिक ने लगाया गले

सबा के एक्स बॉयफ्रेंड को ऋतिक ने लगाया गले

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन पहले तो सबा के एक्स बॉयफ्रेंड इमाद शाह से गले मिलते हैं फिर सबा के साथ बाहर आ जाते हैं। इस दौरान ऋतिक ग्रे हूडी और ऑलिव ग्रीन पैंट में नजर आ रहे थे। वह अपनी कार की ओर बढ़ते हैं, तभी एक फैन उनके साथ सेल्फी के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन उसे किनारे कर वह सबा को कार में बैठाने के लिए जगह बनाने लगते हैं।

लोगों ने कमेंट कर ऋतिक रोशन को कही ये बात

लोगों ने कमेंट कर ऋतिक रोशन को कही ये बात

वीडियो देखने के बाद लोगों ने ऋतिक रोशन पर नाराजगी जताते हुए ढेर सारे कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये क्या व्यवहार है ऋतिक रोशन सर, वो प्यार से सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट कर रहा था। भूलो मत इन्हीं लोगों की वजह से तुम लोग इतने सिर चढ़े हो। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- शर्म करिए, आप आराम से उसे सेल्फी के लिए मना कर सकते थे। इस तरह लोगों को धक्का देना गलत है। वहीं और और यूजर ने लिखा है- इन दिनों बॉलीवुड एक्टर्स का एटिट्यूड बहुत बढ़ गया है। यही कारण है कि लोग अब साउथ के स्टार्स के पीछे पागल हो रहे हैं। उनसे कुछ सीखिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+