Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन की 'कृष 4' का बनना मुश्किल!, भारी भरकम बजट सुन नहीं मिल रहा स्टूडियो

Krrish 4 Shooting Update: ऋतिक रोशन इन दिनों यशराज फिल्म्स की स्पाय यूनीवर्स 'वॉर 2' की शूटिंग कर रहे हैं। खबरें थी कि ऋतिक वॉर 2 के बाद मोस्ट अवेटेड कृष 4 शूटिंग करेंगे। राकेश रोशन ने बताया कि कृष 4 की कहानी पर काम चल रहा है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स की माने तो, फिल्म मेकर्स ने कृष 4 की कहानी का फाइनल ड्राफ्ट बना लिया है।

अब फिल्म लेकर अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि कृष 4 की शूटिंग में अभी और वक्त लग सकता। क्योंकि फिल्म बजट काफी बढ़ गया है। जिसकी वजह से कोई भी स्टूडियो इसे हाथ लगाने से डर रहा। पढ़िए ये रिपोर्ट और जानिए अभी फिल्म की शूटिंग में और क्या दिक्कतें हैं।

Krrish 4 Update

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, ऋतिक रोशन की कृष 4 करीब 700 करोड़ के भारी भरकम बजट की जरूरत है। इसलिए कोई भी स्टूडियो में मोटा पैसा लगाकर लगाकर रिस्क नहीं लेना चाहता है। फिल्म सिद्धार्थ आनंद जो ऋतिक के दोस्त हैं, वो प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऋतिक ने उन्हें ही बड़े स्टूडियो को बोर्ड में लाने की जिम्मेदारी थी। लेकिन कोई भी बड़ा स्टूडियो इसमें हाथ डालने में झिझक रहा है। उन्हें ये लग रहा है कि फिल्म पिछला पार्ट आए बहुत समय हो गया है। ऐसे में इस फिल्म रिस्पॉन्स मिलेगा या नहीं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि सिद्धार्थ आनंद भी इस प्रोजेक्ट से बाहर निकल गए हैं।

बता दें, राकेश रोशन ने घोषणा की है कि वे कृष 4 का निर्देशन नहीं करेंगे। उनका मानना ​​है कि मौजूदा स्थिति देखते हुए किसी नए डायरेक्टर को ही इस फिल्म को डायरेक्ट करना चाहिए। इसलिए उन्होंने कृष 4 के निर्देशन की ज़िम्मेदारी करण मल्होत्रा ​​को सौंपी है। करण मल्होत्रा ​​ने इससे पहले ऋतिक रोशन के साथ अग्निपथ में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। कृष 4 को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। इस वजह से ऋतिक रोशन के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में इस खबर का आना एक अच्छा संकेत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+