ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' की कहानी हुई लीक, पता चल गया कौन होगा फिल्म का 'हीरो' और कौन 'विलन'
War 2 Story Leak Online: 'वॉर 2' इस साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म से जुड़े हुए कई अपडेट्स सामने आए हैं। फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। अभ खबर है कि फिल्म की कहानी लीक हो गई है। इसमें ऋतिक के किरदार एजेंट कबीर और जूनियर NTR के बारे में जानकारी सामने आई है।
रेडिट की रिपोर्ट में बताया गया "कुछ साल पहले एजेंट विनोद का नेचर पूरी तरह बदल चुका है। अब वह भारत के लिए सबसे बड़ा विलेन बन गया है। लेकिन इस बार उसे पकड़ने के लिए भारत ने कबीर को भेजा है। एक स्पेशल यूनिट ऑफिसर, जो लगभग कबीर के जैसा ही पावरफुल है। इस ऑफिसर का नाम है एजेंट विक्रम। इन दोनों के बीच के स्ट्रगल को ही वॉर 2 में दिखाया गया है। इस फिल्म में एक्शन और इमोशन भी दिखेगा।"

वहीं,कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में भी बताया गया था कि 'वॉर 2' में इस बार ऋतिक रोशन विलन के किरदार में होंगे। लेकिन जूनियर NTR फिल्म के हीरो होंगे। उन्हीं के किरदार का नाम विक्रम होगा। लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार कहानी को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसे एक्सपर्ट्स YRF के प्रमोशन की स्ट्रैटजी भी बता रहे हैं। खबरें ये भी हैं कि 'वॉर 2' की रिलीज से पहले स्टार्स का कोई मीडिया इंटरव्यू नहीं होगा। ताकि फिल्म की कहानी और बाकी चीजों की जानकारी दर्शक तक पहुंच ना पाए। इस वजह से मेकर्स इसके प्रमोशन की तगड़ी तैयारी भी कर रहे हैं।
दुनियाभर में 'वॉर 2' को करीब 7500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। जिससे फिल्म को को ज्यादा शोज मिलें और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी हो। हालांकि इसी दिन रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी रिलीज हो रही है। इसमें आमिर खान का भी कैमियो है। जिसका लुक कुछ दिनों पहले ही आया है। टक्कर इन दोनों ही फिल्मों के बीच है। देखना यह होगा कि आखिरी कौन सी फिल्म बाजी मारती है। फिलहाल फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications