ऋतिक की कजिन ने की सबा की तारीफ, तो क्या दोनों होने जा रहे हैं एक?
मुंबई, 6 मार्च। फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन अपने जबरदस्त लुक और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान से कहो ना प्यार फिल्म के बाद ही शादी कर ली थी। लेकिन दोनों के बीच रिश्तों में अनबन के बाद तलाक हो गया है। तलाक के बाद ऋतिक रोशन का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन आजकल ऋतिक अभिनेत्री सबा आजाद के साथ कथित रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर के सामने आई थी जिसमे वह ऋतिक के परिवार के साथ नजर आ रही थीं।

इंस्टा पर तस्वीर हुई वायरल
इंस्टाग्राम पर सबा ने इस तस्वीर को शेयर किया था। तस्वीर में सबा ने पीच कलर की साड़ी पहन रखी थीं। साड़ी के साथ सबा ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज भी पहन रखा है। सबा ने कान में मोती की इयरिंग और गले में मोती की इयरिंग पहन रखा है। ऋतिक की कजिन और राजेश रोशन की बेटी पश्मीना ने सबा की इस तस्वीर पर कमेंट किया है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। पश्मीना ने कमेंट में लिखा, उफ्फ, जिसके जवाब में सबा ने लिखा मुआहह..

भांजी ने भेजी ब्राउनी
वहीं ऋतिक की भतीजी सुरनाइका ने तस्वीर पर कमेंट किया, स्टॉप इट, इसके साथ ही ब्लैक हार्ट इमोजी शेयर करते हुए उन्होंने हीही लिखा। सुरनाइका ने सबा को आम और ब्राउनी भेजी। सबा ने इसकी तस्वीर को भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, शुक्रिया मेरी लवली, यह सबसे खूबसूरत तस्वीर है। हाल ही में सबा को ऋतिक रोशन के घर पर देखा गया था, जहां वह पूरे परिवार के साथ घर का खाना खाते नजर आ रही हैं।

सबा ने भी शेयर की थी तस्वीर
सबा ने ऋतिक के घर पर खाना खाने की तस्वीर को भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। सबा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में खाने की प्लेट की तस्वीर शेयर की थी, जिसमे पिज्जा और पास्ता देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा ने लिखा, जब आपको घर की याद आए और आपको खिलाने के लिए बेहतरीन लोग हो। कंचन, सुरनाइका, पश्मीना आपका शुक्रिया।

परिवार के साथ तस्वीर
इससे पहले ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने परिवार की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे सबा भी नजर आ रही थीं। तस्वीर में सबा और ऋतिक का पूरा परिवार नजर आ रहा है। इसमे ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन भी नजर आ रही हैं। साथ ही ऋतिक के बेटे रेहान, रिदान भी तस्वीर में देखे जा सकते हैं। हाल ही में ऋतिक ने सबा को लेकर एक पोस्ट भी शेयर की थी। यह पहला सोशल मीडिया पर सबा के लिए ऋतिक का पोस्ट था। जिसके बाद से दोनों के बीच डेटिंग की खबरों को और हवा मिली।

रेस्टोरेंट में साथ नजर आए थे।
सबा और ऋतिक के बीच डेटिंग की खबरें उस वक्त सामने आईं जब दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे। बता दें कि ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की थी और बाद में 2014 में दोनों अलग हो गए थे। ऋतिक 2019 में रिलीज हुई फिल्म वॉर में आखिरी बार नजर आए थे। ऋतिक की अगली फिल्म फाइटर दीपिका पादुकोण के साथ 26 जनवरी 2023 में आएगी। जबकि सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ वह जल्द ही विक्रम वेधा में नजर आएंगे। वहां सबा की बात करें तो वह वेब सीरीज रॉकेट ब्वॉयज में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications