इस दिन Hrithik Roshan गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग लेंगे सात फेरे, सामने आई शादी की तारीख

ऋतिक रोशन और सबा आजाद हाल ही में एयरपोर्ट पर किस करते हुए दिखाई दिए। अब खबर आ रही है कि, दोनों इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं।

Hrithik Roshan Saba Azad Marriage: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऋतिक लंबे समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपना प्यार खुलेआम जाहिर करते हैं। हालांकि इसके बावजूद दोनों ने कभी मीडिया के सामने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं किया। अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही इस साल 2023 में शादी करने वाले हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद जल्द कर सकते हैं शादी

ऋतिक रोशन और सबा आजाद जल्द कर सकते हैं शादी

साल 2014 में एक्स पत्नी सुजैन खान से तलाक लेने के बाद ऋतिक रोशन की जिंदगी में सबा आजाद की एंट्री हुई। आए दिन दोनों बॉलीवुड इवेंट्स से लेकर एयरपोर्ट पर साथ नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों इस साल नवंबर में सात फेरे लेंगे।

इस दिन लेंगे सात फेरे

इस दिन लेंगे सात फेरे

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसके बाद आसार लगाए जा रहे हैं कि शायद जल्द ही ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। एक वेरिफाइड हैंडल से एक वायरल ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल ट्वीट पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट

एक वेब पोर्टल द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि, इस वक्त ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक हैप्पी स्पेस में हैं। दोनों का रिश्ता उनके परिवार वालों ने स्वीकार कर लिया है और वह इस रिश्ते से काफी खुश भी हैं। इतना ही नहीं ऋतिक के बच्चों ने भी सबा आजाद को एक फैमिली मेंबर के तौर पर स्वीकार कर लिया है।

दोनों के बीच 12 साल का है अंतर

दोनों के बीच 12 साल का है अंतर

आपको बता दें कि, ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच उम्र में 12 साल का फासला है। जिसकी वजह से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हाल ही में कपल का एक एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक वैन पर ऋतिक सबा आजाद को किस करते हुए नजर आए।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी मुख्य किरदार निभाएंगे। बता दें कि यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Recommended Video

    Hrithik Roshan Birthday | Hrithik Roshan Property | Hrithik Roshan Net Worth | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+