War 2 V/S Coolie: ऋतिक रोशन की पोस्ट पढ़ रजनीकांत के फैंस 'कूली' छोड़ देखेंगे 'वॉर 2'

Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उनकी इस फिल्म का क्लैश सुपरस्टार रजनीकांत की 'कूली' से हो रहा है। दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज है। फैंस भी खासे एक्साइटेड हैं। एडवांस बुकिंग में अभी भी आंकड़ें उछाल मारते जा रहे हैं।

दोनों ही फिल्मों के क्लैश को लेकर भी ट्रेड पंडितों की नजरें टिकी हुई हैं। इन सबके बीच ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद रजनीकांत के फैंस और बाकी लोग भी उनकी सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं क्लैश वाली चर्चा को भी उन्होंने खामोश कर दिया है। ऋतिक की पोस्ट क्या है हम आपको बताते हैं।

Hrithik congratulate Rajinikanth

13 अगस्त को रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं। दुनियाभर के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच ऋतिक ने उनके साथ एक फोटो शेयर और एक कैप्शन लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, एक एक्टर के रूप में मेरा पहला कदम (भगवान दादा फिल्म) मैंने आपके साथ चलते हुए रखा। रजनीकांत सर, आप मेरे पहले गुरू में एक हैं। इंस्पिरेशन आज भी हैं। आपके ऑन-स्क्रीन मैजिक के 50 साल पूरे होने की बधाई। बता दें, ऋतिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर की थी। उन्होंने 'भगवान दादा' में काम किया था। इसमें लीड एक्टर रजनीकांत थे।

अब दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। दूसरी तरफ कूली में दिग्गज एक्टरों की फौज है। कूली में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे। फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+