Tiku Weds Sheru: अवनीत कौर को Kiss कर ट्रोल होने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी उम्र में उससे कितने बड़े हैं
Tiku Weds Sheru Nawazuddin Siddiqui and Avneet Kaur: फिल्म इंडस्ट्री में उम्रदराज अभिनेताओं का युवा अभिनेत्रियों के साथ काम करना कोई नई बात नहीं है। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर अपनी आने वाली फिल्म ''टीकू वेड्स शेरू'' के किसिंग सीन को लेकर चर्चाओं में हैं।
अवनीत कौर के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर 14 जून को जारी किया गया। बतौर लीड एक्ट्रेस अवनीत कौर की ये बॉलीवुड की पहली फिल्म है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से यह फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस के उम्र के अंतर को लेकर सुर्खियों में है।

इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अवनीत कौर के साथ रोमांटिक सीन करते और लिप-टू-लिप किस करते हुए नजर आएंगे। इसलिए ये दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है क्योंकि अवनीत कौर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उम्र में 28 साल छोटी हैं।
14 जून को रिलीज हुई फिल्म के ट्रेलर में 49 वर्षीय नवाजुद्दीन सिद्दीकी 21 वर्षीय अवनीत कौर को लिप-टू-लिप किस करते नजर आ रहे हैं। इस किसिंग सीन को लेकर दोनों की खूब आलोचनाएं भी हो रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'मुझे इस फिल्म की कास्टिंग समझ नहीं आ रही है। जैसे कि कैसे उन्होंने नवाजुद्दीन और अवनीत कौर को एक पति और पत्नी के तौर पर दिखाया है। क्या कास्टिंग डायरेक्टर ने अपना दिमाग खो दिया है। उन्हें दिख नहीं रहा है कि वो एक बच्ची है...।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टरों को क्या हो गया है? नवाजुद्दीन 49 के हैं अवनीत 21 के हैं। 28 साल का फासला? क्या यहां सब अंधे हैं या हमने वेस्टर्न कल्चर को फॉलो करना शुरू कर दिया है।''
एक यूजर ने लिखा, ''ये हमारे यहां क्याह है... मैं अब नवाज सर का पक्ष नहीं ले सकता हूं।'' एक ने लिखा, ''आजकल फिल्म में कुछ भी दिखाने का चलन हो गया है।''

टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर 14 जून को जारी किया गया था। फिल्म के बारे में बात करते हुए, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''टीकू वेड्स शेरू एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो रियल लाइफ के संघर्षों के बारे में बताती है। फिल्म में एक अनोखी प्रेम कहानी दिखाई गई है। टीकू और शेरू, बहुत अलग व्यक्तित्व हैं जिनका एक ही सपना है।''
फिल्म के बारे में अवनीत कौर ने कहा, ''नवाजुद्दीन सर के साथ काम करना एक अभिनेता के रूप में अच्छा अनुभव रहा। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। हालांकि हमारी जोड़ी आइडियल नहीं है। अपरंपरागत है, लेकिन दर्शकों को टीकू और शेरू के बीच एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ता देखने को मिलेगा। उन दोनों का सपना एक ही है, जो उन दोनों एक साथ लाता है। फिल्म उनके प्यार और आकांक्षाओं की खोज है जिसे देखने में दर्शकों को मजा आएगा।''
इस फिल्म को एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications