'भूल भुलैया 2' के 150 करोड़ कमाने पर कार्तिक आर्यन को कितना मिला प्रॉफिट शेयर, खुद एक्टर ने किया खुलासा
मुंबई, 07: बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 2' ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म कोरोना महामारी के बाद रिलीज हुई अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का कमाई की है, जिसके बाद खुद एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको फिल्म के प्रॉफिट शेयर में से क्या मिला है?

कार्तिक ने रखा आस्क मी एनीथिंग सेंशन
दरअसल, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कार्तिक आर्यन ने ट्विटर का सहारा लेते हुए अपने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेंशन रखा था, जिसमें वो अपने फैंस के सवालों का बहुत ही प्यारे और साफ तरीके से जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनके कई फैंस ने उनसे बहुत सारे सवाल पूछे, जिसमें किसी ने उनसे प्रॉफिट शेयर तो किसी ने सुपरहीरो के कैरेक्टर के बारे में पूछा जो वो निभाने चाहते हैं। साथ ही उन्होंने भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

कितना प्रॉफिट शेयर मिला रहा, दिया ये जवाब
जैसे ही कार्तिक ने ट्वीट किया कि #AskKartik करते है स्टार्ट। इसके बाद एक के बाद एक सवालों की छड़ी लग गई। एक फैन ने उनसे पूछा कि इस 150 करोड़ में से आपको कितना प्रॉफिट शेयर मिल रहा है? जिसके जवाब में कार्तिक ने लिखा कि 150 करोड़ में प्रॉफिट नहीं, फैंस का प्यार मिला है। कोई नंबर उससे बड़ा नहीं होता। इसी के साथ उन्होंने एक हार्ट का इमोजी भी पोस्ट किया।

स्पाइडरमैन का एक्टर ने पसंद किया कैरेक्टर
वहीं एक फैन ने पूछा कि आपको कैसा लगता है जब आप देखते हैं कि भूल भुलैया 2 हर जगह राज कर रही है?" जिसके जवाब में एक्टर ने कहा, "मैं एक शहजादे की तरह महसूस करता हूं।"बता दें कार्तिक की आने वाली फिल्म का नाम भी शहजादा है, जो साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म का रीमेक है। इसके अलावा एक फैन ने पूछा कि एक सुपरहीरो जिसको आप बनना पसंद करेंगे, इसके जवाब में कार्तिक ने स्पाइडरमैन का कैरेक्टर पसंद किया।

एक फैन ने पूछा एक्टर के बालों से जुड़ा सवाल
कार्तिक ने अपने फैंस के काफी सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने तो यहां तक पूछ लिया कि वो अपने वालों को कैसे मैनेज करने करते हैं? जिस पर कार्तिक ने कहा कि वो ऐसे कुछ अप्लाई नहीं करते। नेचुरली ही उनके बाल ऐसा है। एक शख्स ने उनसे विराट कोहली पर एक शब्द करने के लिए कहा, जिस पर अभिनेता ने जवाब दिया "आइकन"। वहीं एक फैन ने उनसे उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा, फैन ने लिखा कि शादी का क्या प्लान है मिस्टर मोस्ट एलिजिबल बैचलर, जिसका उन्होंने बड़े ही फनी अंदाज में जबाव देते हुए कहा कि मुझे काबिल से निकाल दो फिर शादी की बात करेंगे। एलिजिबल-एलिजिबल में सिंगल ही रह जाऊंगा।

कार्तिक के पास फिल्मों की लंबी लाइन
आपको बता दें की अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी और तब्बू भी लीड रोल में हैं। फिल्म ने भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनिया भर में 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'भूल भुलैया 2' 20 मई को रिलीज हुई थी, जो 2007 की फिल्म भूल भुलैया का रीमेक है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' के रीमेक में शहजादा, हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया, शशांक घोष की रोमांटिक थ्रिलर फ्रेडी और फिल्म मेक साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म में दिखाई देंगे।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications