कैसे हुआ गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन? एक्टर की हुई ऐसी हालत, क्या मौत में छिपी है कोई बड़ी कहानी?
Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय मुश्किलों से घिरे हुए हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुछ समय पहले एक्टर के तलाक की खबरें सुर्खियों में छाई थीं और अब उन्होंने अपने एक करीबी शख्स को खो दिया है।
गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन
इस खास शख्स को खोने का दर्द गोविंदा के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। खबर है कि गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है। एक्टर सेक्रेटरी के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। वहां पर एक्टर फूट फूटकर रो रहे थे। गोविंदा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सेक्रेटरी के जाने से गोविंदा काफी टूट गए हैं
आपको बता दें कि शशि प्रभु लंबे समय से गोविंदा के साथ थे। दोनों प्रोफेशनल लेवल पर बहुच अच्छे दोस्त थे। गोविंदा के स्ट्रगल के दिनों में शशि प्रभु उनके साथ थे। वह एक्टर को जमकर सपोर्ट करते थे। ऐसे में अपने करीबी के जाने से गोविंदा काफी टूट गए हैं।
शशि प्रभु की मौत पर फूट फूटकर रोए गोविंदा
गोविंदा को जैसे ही अपने सेक्रेटरी शशि प्रभु के निधन के बारे में पता चला तो वो तुरंत उनके अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंच गए थे। गोविंदा इस दौरान काफी उदास नजर आ रहे थे। कई बार तो वह फूट फूटकर रोने भी लगे थे।
तलाक की खबरों पर सेक्रेटरी ने किया था गोविंदा का बचाव
आपको बता दें कि हाल ही में जब गोविंदा के तलाक की खबरें वायरल हो रही थीं तब उनके सेक्रेटरी शशि प्रभु ने ही उनका बचाव किया था। उन्होंने मीडिया को बताया था कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कोई अनबन नहीं हुई है। दोनों का रिश्ता ठीक है और कोई तलका नहीं होगा।
गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक
गोविंदा के तलाक की खबरों ने पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा था। ऐसे गोविंदा के वकील और सेक्रेटरी शशि प्रभु ही उनका बचाव करते नजर आए थे। हालांकि तलाक की खबरों के बीच ही सेक्रेटरी की मौत ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है।
हार्ट संबंधी समस्या से जूझ रहे थे शशि प्रभु
लोग इस मौत के पीछ कोई बड़ी वजह ढूंढ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा के दोस्त और सेक्रेटरी शशि प्रभु हार्ट संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। वहीं हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। लेकिन लोग इस मौत के पीछे कई तरह की कहानी बनाते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications