देसी पहलवान तमन्ना भाटिया कैसे बन जाती है बाउंसर, रिलीज हुआ 'बबली बाउंसर' का धांसू ट्रेलर
फिल्म 'बबली बाउंसर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसमें तमन्ना भाटिया को बहुत ही एंटरटेनिंग किरदार में देखा जा सकता है।
मुंबई, 5 सितंबरः साउथ की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अब बॉलीवुड में अपना नया अवतार दिखाने के तैयार हैं। हालांकि इससे पहले भी तमन्ना भाटिया ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'बबली बाउंसर' बाकी फिल्मों से थोड़ी अलग होने वाली है। इस फिल्म में उन्हें नए और दिलचस्प किरदार में देखा जाएगा। हाल ही में फिल्म 'बबली बाउंसर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसमें तमन्ना को बहुत ही एंटरटेनिंग किरदार में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

देसी पहलवान के किरदार में दिखीं तमन्ना
हाल ही में फिल्म 'बबली बाउंसर' का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें तमन्ना भाटिया देसी पहलवान के रोल में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में तमन्ना एक देसी पहलवान की कहानी को दर्शाती दिखाई देंगी। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि तमन्ना फतेहपुर बेरी की एक देसी पहलवान होते हुए दिल्ली जैसे बड़े शहर में कैसे बाउंसर बन जाती हैं। इस ट्रेलर की शुरुआत में देखा जा सकता है सौरभ शुक्ला अपनी बेटी बबली (तमन्ना) की तारीफ कर रहे हैं। वह यह कहते हैं कि बबली अखाड़े में सभी पुरुष पहलवान से ज्यादा वजन उठा लेती है। वहीं बबली की मां इस बात से नाराज हैं कि बबली गोल रोटी नहीं बना पाती है। इसी बीच बबली का पूरा फोकस अपना करियर बनाने पर है।
23 सितंबर को ओटीटी पर होगी रिलीज
तमन्ना के इस फिल्म की कहानी असल में उन सभी मुसीबतों पर आधारित है जिसका सामना एक लड़की को अपना सफल करियार बनाने के लिए करना पड़ता है। एक तरफ जहां बबली अपना करियर बनाने में लगी हुई है वहीं उसके जीवन में शादी का ट्विस्ट भी आ जाता है। इस ट्रेलर में आगे देखा जा सकता है कि एक दोस्त की मदद से वह दिल्ली जॉब करने के लिए आ जाती है। यहां उसका सामना कुछ गुंडों से होता है। अब ये तो फिल्म देखकर ही पता चल पाएगा कि बबली कैसे अपने सपने को पूरा कर पाती है। फिल्म 'बबली बाउंसर' 23 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना के साथ सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वेद भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications