Housefull 5 Teaser Out: 'हाउसफुल 5' का गुदगुदाने वाला टीजर रिलीज, 76 सेकंड में दिखे 18 स्टार्स
Housefull 5 Teaser Out: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' के रिलीज होने का लोग बड़े लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वहीं लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म 'हाउसफुल 5' का टीजर रिलीज
खबर है कि फिल्म 'हाउसफुल 5' का टीजर आज यानी 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को रिलीज कर दिया गया है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एकसाथ कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

टीजर में एकसाथ दिखे 18 एक्टर्स
आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त सहित कुल 18 स्टार्स मौजूद हैं। टीजर में इन सभी कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है। कुछ सेकंड की झलक ने ही लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
76 सेकंड के टीजर ने मचाया हंगामा
76 सेकंड के टीजर ने लोगों का दिल जीत लिया है। टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं 76 सेकंड के टीजर में 18 किरदारों की झलक देखने को मिल रही है। टीजर के शुरुआत में एक बड़ी सा जहाज नजर आता है, जो समंदर में है और उसके ऊपर लोग मस्ती करते नजर आते हैं। सभी एक्टर्स अपने-अपने रोल में हैं। वहीं इन सबके बीच में एक खूनी है, जिसने मास्क से अपना चेहरा छुपा रखा है।
जानें 'हाउसफुल 5' की रिलीज डेट
-टीजर को देखने के बाद लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ये फिल्म आगामी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-जानकारी के अनुसार फिल्म 'हाउसफुल' साल 2010 में रिलीज हुई थी। वहीं इसके 2 साल बाद 'हाउसफुल 2' रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों के डायरेक्टर साजिद खान थे। वहीं इसके बाद साल 2016 में 'हाउसफुल 3' रिलीज हुई थी। बाद में साल 2019 में 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई थी।
-फिल्म 'हाउसफुल' की सभी सीरीज को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि इस फ्रेंचाइजी की हर फिल्म में एक नई कहानी देखनो को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications