'औरंगजेब न मेरा बाप, न बाबर तेरा दादा', पहलगाम अटैक पर ये क्या बोल गए हिना खान के 'हिंदू' बॉयफ्रेंड?

Hina Khan Boyfriend Rocky Jaiswal: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले को 4 दिन हो चुके हैं लेकिन लोगों के दिल से ये गम मिटने का नाम नहीं ले रहा है। लोग आज भी उस दिन को याद कर सहम जा रहा हैं।

पहलगाम हमले को लेकर लोगों में गुस्सा
गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बायसरान घाटी में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दहल गया था। इस घटना में 26 लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। ऐसे में इस अटैक को लेकर लोगों के बीच भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

hina khan

हिना खान के हिंदू बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने ऐसे कही बात

आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। हाल ही में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लोगों के साथ शेयर की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में मुस्लिम होने के लिए देश से माफी भी मांगी थी। वहीं अब एक्ट्रेस हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पहलगाम टेरर अटैक को लेकर एक कविता पोस्ट की है।

रॉकी जायसवाल की कविता

'भाई'

भाई, औरंगजेब न मेरा बाप है, न बाबर तेरा दादा है,
फिर पूर्वजों को क्यों भुलाकर भाई, भाई को काटे जाता है?

क्यों कातिल और लुटेरों को, तू मान कर अपना माजी?
जला रहा है फूलों को और माली को दफनाता है।

एक आयत को क्यों पढ़कर भाई, तू भूला पूरा इतिहास?
क्या वजह है तेरे गुस्से की, तू क्यों यह शहर जलाता है?

माना मैं पूज रहा पत्थर को, तू भी तो चूमे काबा को,
पर एक नहीं हैं हम दोनों, ये कौन तुझे सिखाता है?

गांधार में बदला, सिंध में बदला, तू बदला पंजाब मेवाड़ में
तू बदल गया भाई, इंसान नहीं अब, जो पुरखों को भुलाता है।

जो साझा था वो टूट गया, जो अपना था वो छूट रहा है
तू आखिरत की आद में भाई, क्यों दिलों में आग लगाता है?

ये बता क्या भारत तेरी भी मां नहीं है, क्या हिंद तेरा सगा नहीं है?
जब एक लहू है दोनों का, क्यों घाव मुझे लगता है?

चल क्यों न फिर तू और मैं, हों एक और जोड़ें टुकड़ों को
एक नया हिंद बनाने को, तेरा ये भाई बुलाता है।

लोगों ने कविता की जमकर की तारीफ

रॉकी जायसवाल की ये कविता लोगों को बहुत पसंद आ रही है। लोग इस रॉकी की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रही हैं।

हिना खान ने हमले पर दी थी ऐसी प्रतिक्रिया

इससे पहले हिना खान ने भी पहलगाम अटैक पर अपनी प्रतिक्रिया ने दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए इस घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- एक मुसलमान के तौर पर मैं अपने हिंदू साथियों से माफी मांगती हूं, जिन लोगों ने ऐसा किया वो इंसान नहीं हैं। मैं कुछ मुसलमानों के इस काम की वजह से शर्मिंदा हूं।

हिना खान ने भारतीयों से माफी मांगी है

हिना खान ने लिखा था कि एक मुस्लिम होने के नाते इस घटना से उनका दिल टूट गया है। उन्होंने भारतीयों से माफी मांगी है। उन्होंने लोगों से ना बंटने की गुजारिश की थी, कश्मीरियों में हुए बदलाव का जिक्र किया था और न्याय की मांग भी की थी।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना खान इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट चल रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। यहां तक कि हिना खान के कीमोथेरेपी के 8 सेशेन्स भी पूरे हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+