Cannes 2022 : हिना खान के साथ हुआ भेदभाव, एक्ट्रेस का टूटा दिल
हिना खान कांस फेस्टिवल को लेकर काफी निराश और दुखी हैं और अब उन्होंने सबके सामने आपने दुख को जाहिर भी किया है। उन्होंने कहा 'मैं वहां क्यों नहीं थी?' ‘कम से कम मैं ऑडियंस में तो हो ही सकती थी।‘
मुंबई, 20 मई : कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत से ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने लुक्स के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस कड़ी में हिना खान भी कहीं पीछे नहीं है। हिना के लुक्स भी खूब चर्चा में हैं। अब तक एक्ट्रेस के लुक्स ने बॉलीवुड की बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दी है। लेकिन हिना खान कांस फेस्टिवल को लेकर काफी निराश और दुखी हैं और अब उन्होंने सबके सामने आपने दुख को जाहिर भी किया है।

दुखी हैं हिना खान
हिना खान कांस में पहली बार शिरकत नहीं कर रही हैं। इससे पहले ही भी एक्ट्रेस कांस में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस इस बार फेस्टिवल में शामिल तो हुईं लेकिन इंडियन पवेलियन के उद्घाटन समारोह में एक्ट्रेस को शामिल नहीं किया गया, जिसे लेकर उनका गुस्सा साफ झलक रहा है। बताते चलें कि समारोह में बॉलीवुड के सभी सेलेब्स के साथ-साथ बाकी कलाकार भी आमंत्रित थे लेकिन हिना खान को सेरेमनी अटेंड करने का न्योता नहीं दिया गया। अब एक्ट्रेस ने सबके सामने अपना दर्द बयां किया है।

एक्ट्रेस का झलका दर्द
अपना दर्द शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि बाकी कलाकार भी मौजूद थे लेकिन एक एलीट सिस्टम आज भी है। मुझे तो उनपर गर्व है लेकिन यह देखकर दिल टूट जाता है कि मैं वहां क्यों नहीं थी? 'कम से कम मैं ऑडियंस में तो हो ही सकती थी।'

'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में नजर आएंगी एक्ट्रेस
हिना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो एक्ट्रेस 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं। इस बार अभिनेत्री अपनी इंडो इंग्लिश फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने के लिए रेड कारपेट पर नजर आईं। हालांकि ओपनिंग सेरेमनी का इनविटेशन नहीं मिलने से एक्ट्रेस ने अपना दर्द जाहिर किया है। हिना खान का यह इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस पर अलग -अलग प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications