Hina Khan: 'रोजा में जिम....अल्लाह माफ करेगा', रोजलिन खान ने खोली हिना खान की पोल, कहा- ये सब झूठ है

Hina Khan: रमजान का महीना शुरू हो गया है और कैंसर से जूझ रहीं हिना खान रोजा रखने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया था कि उनके 8 कीमोथेरेपी सेशन्स पूरे हो चुके हैं लेकिन शरीर में दर्द अभी भी बाकी है।

हिना खान ने रमजान में राख रोजा
इसी बीच हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सहरी और इफ्तारी के दौरान रोजा खोलने का वीडियो और फोटो पोस्ट किया है जिसे देखकर हर कौई हैरान हो रहा है। जहां एक तरफ एक्ट्रेस के फैन उनकी तारफी कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन पर निशाना भी साध रहे हैं।

hina khan

जिम में पसीना बहाते नजर आईं हिना खान

वहीं रोजा खोलने के बाद हिना खान अब जिम में पसीना बहाते भी नजर आई हैं। हिना खान के जिम की फोटोज को देखने के बाद एक्ट्रेस रोजलिन खान ने उन पर फिर से निशाना साधा है और दावा किया है कि कैंसर मरीज रोजा नहीं रख सकते हैं।

रोजलिन खान ने खोली हिना खान की पोल

-रोजलिन खान ने कहा है कि कैंसर के मरीजों को समय-समय पर पानी पीने की जरूरत होती है। वह 14-15 घंटे भूखे-प्यासे नहीं रह सकतै हैं। फिर हिना खान कैसे रोज रख सकती हैं। आपको बता दें कि रोजलिन खान खुद स्टेज 4 की कैंसर सर्वाइवर रह चुकी हैं।

-रोजलिन खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- मुस्लिम रोजा 13 से 14 घंटे का होता है, जो बिना खाना-पानी के होता है। ये बहुत ही मुश्किल व्रत होता है। ये व्रत रखना आम इंसान के लिए बिलकुल संभव नहीं है। इसके अलावा रोजा के दौरान जिम करना भी कठिन काम है। हालांकि शाम को व्रत तोड़ने के बाद जिम किया जा सकता है लेकिन ये सब झूठ है।

रोजलिन खान ने हिना खान पर कसा तंज

-रोजलिन खान ने हिना खान का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा- अगर कैंसर का मरीज, जो कि अभी भी कीमोथेरेपी ले रहा है या फिर टारगेट थेरेपी ले रहा है या फिर इम्यूनोथेरेपी ले रहा है और रोजा रखने का दावा करता है, ये मानवीय रूप से असंभव है।

-कैंसर की दवाइयों के साथ आपको अच्छे खाने और उसमें अच्छी मात्रा में पोषण की भी जरूरत होती है। आपको अपना शरीर हाइड्रेटेड रखना होता है, जिससे मांसपेशियों में दर्द न हो। ये सब दवाइं के साथ सामान्य बात है। अल्लाह माफ करेगा मुझे, मैं इस साल भी रोजा नहीं रख पा रही हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+