क्या झूठी है Hina Khan के कैंसर की खबर? मशहूर 'स्टार' ने खोली सारी पोल! जानें पूरा मामला

Hina Khan Cancer news: हिना खान सिनेमा जगत का जाना-माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हिना खान ने बीते दिनों गंभीर बीमारी कैंसर से जूझने की खबर फैंस को दी तो फैंस भी परेशान हो उठे। हालांकि अब एक बार फिर हिना खान के कैंसर की खबर ने तूल पकड़ा हुआ है। जानिये क्या वजह है...

दरअसल, हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर की खबर शेयर करने के बाद जहां एक तरफ फैंस की संवेदनाएं मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल भी हो रही हैं। फैंस ने कहा कि उमराह में फैशन दिखाने का ही ये नतीजा है कि उन्हें इतनी गंभीर बीमारी हो गई। हालांकि इस बीच एक मशहूर 'स्टार' ने हिना की कैंसर की खबर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Hina Khan

ये मशहूर स्टार कोई और नहीं बल्कि पुनीत सुपरस्टार है। जी हां! बिग बॉस में गर्दा मचा चुके पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हिना की कैंसर की खबर को पूरी तरह से फेक बताया है।

पुनीत का कहना है कि अगर हिना खान को वाकई में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई भी है तो भाई अपने अकाउंट से अपनी बीमारी कौन पोस्ट करता है। अपनी बीमारी की रिपोर्ट कौन पोस्ट करता है? भाई इन लोगों ने क्या रखा, इन्फ्लुएंसर आजकल अपनी बीमारी का बहाना कर रहे हैं।

ताकि सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ जाएं और व्यूज भी बढ़ें। मुझे नहीं लगता कि हिना खान को कैंसर हुआ है। अभी कुछ ही दिनों बाद वो पोस्ट में बोलेगी कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। थैंक यू फैंस, आपकी दुआ मेरे काम आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+