'थप्पड़ खाएगी इधर ही', जब हिना खान के बयान पर बुरी तरह से भड़कीं कृति खरबंदा

Hina Khan: टीवी की बहू और मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने अपने फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें स्टेज 3 का कैंसर हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका इलाज शुरू हो गया है।

हिना खान ने जब ये खबर दी तो फैंस काफी मायूस हो गए। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। हिना खान इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं कृति के साथ हुई उनकी उस गर्मागर्मी के बारे में, जिसमें एक्ट्रेस ने हिना को थप्पड़ तक जड़ने की बात कर दी थी। क्या था ये पूरा मामला, चलिये आपको बताते हैं...

Hina Khan

हिना खान बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस इस दौरान काफी कुछ बोलती दिखीं। हिना ने बेबाकी से अपनी हर एक बात को रखा था। मगर एक एपिसोड में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा काफी गुस्से में आ गई थीं।

दरअसल, हिना खान ने बिग बॉस 11 में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने साउथ की फिल्म का एक ऑफस बस इसलिये ठुकरा दिया था क्योंकि उनसे निर्देशकों ने वजन कम करने को कहा था। इसके बाद हिना ने कहा कि साउथ में बल्गी एक्ट्रेस को ज्यादा पसंद करते हैं।

हिना के इस बयान पर काफी हंगामा मचा था। इसी कड़ी में कृति खरबंदा भी उनपर काफी नाराज हुईं। कृति ने काह कि मैं इससे पहले हिना का काफी सम्मान करती थी। वो टीवी का एक काफी बड़ा नाम हैं। मगर उनका ऐसा बयान देना बिल्कुल भी सही नहीं था। मैं साउथ फिल्मों में काम करती हूं मगर मैं बल्गी नहीं हूं। एक एक्ट्रेस दूसरी के बारे में ऐसा भला कैसे कह सकती हैं।

कृति ने स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए कहा कि ये आपके कैरेक्टर पर उंगली उठाता है। राजकुमार राव ने भी तो फिल्म के लिए वजन बढ़ाया था। तो क्या वे बल्गी हो गए। ये बल्गी बल्गी क्या होता है। दो थप्पड़ खाएगी इधर ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+