सरेआम बिगड़ा हेमा मालिनी का बैलेंस, गिरते-गिरते बचीं, पार्टी से वीडियो हुआ वायरल
Hema Malini Viral Video: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में उनकी बेटी ईशा देओल ने इंडस्ट्री के लोगों से अपनी मां के लिए काम मांगा है। ईशा ने खुद कहा है कि उनकी मां हेमा मालिनी बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं और इसके लिए वह अच्छे रोल्स की तलाश कर रही हैं। इसी बीच हेमा मालिनी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में हेमा मालिनी एक इवेंट में नजर आई थीं जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है।
हेमा मालिनी का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने लंबे समय तक अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। लोग उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। फिलहाल हेमा मालिनी फिल्मों की दुनिया से काफी दूर हैं लेकिन वह राजनीति में काफी एक्टिव हैं और आए दिन इस सिलसिले में वह कई इंवेट्स और पार्टीज में शामिल होती रहती हैं।

गिरने से बचीं हेमा मालिनी
हाल ही में हेमा मालिनी एक इंवेट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने एक खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। वह इस साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही थीं। इस इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चलते-चलते अचानक ही हेमा मालिनी लड़खड़ा गईं और गिरते-गिरते बचीं।
लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच हेमा मालिनी चलते-चलते अचानक ही फिसल जाती हैं। हालांकि फिसलने के बावजूद वह खुद को गिरने से बचा लेती हैं। हेमा मालिनी के इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। हेमा मालिनी के इस वीडियो पर जमकर कमेंटेस भी किए जा रहे हैं।
फिल्मों में कमबैक करना चाहती हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा था कि वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं लेकिन इसके लिए उनके पास अच्छी स्क्रिप्ट लेकर कोई भी प्रोड्यूसर नहीं आ रहे हैं। हेमा मालिनी का कहना है कि उनके मन में ये बात बार-बार आती है कि वह इस उम्र में भी बड़े पर्दे पर काम कर धूम मचा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications