हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने बदला धर्म, फिर क्यों पति-पत्नी होकर भी रहते हैं अलग? एक्ट्रेस ने बताई वजह
Hema Malini And Dharmendra: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है। दोनों ने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया है। इस जोड़ी को साथ रहते हुए 43 साल से ज्यादा हो चुके हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच आज भी प्यार बरकरार है लेकिन हैरानी की बात ये है कि पति-पत्नी होने के बावजूद ये कपल एक दूसरे के साथ नहीं रहता। आइए जानते हैं क्यों
'लहरे रेट्रो' को दिए इंटरव्यू में जब हेमा मालिनी ने पूछा गया था कि आखिर वह और धर्मेंद्र क्यों अलग-अलग रहते हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'कोई भी इस तरह की जिंदगी नहीं चाहता है। सबको अपने परिवार और बच्चों के साथ रहना पसंद आता है। शायद ही कोई होगा जो अपने परिवार से दूर होकर खुश होगा।'

हेमा मालिनी ने आगे कहा था कि, हर औरत चाहती है कि वह अपने पति और बच्चे के साथ एक छत के नीचे रहे लेकिन मैंने कुछ चीजों की वजह से अलग कर लिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें इस बात से कोई भी दुख नहीं है और उन्होंने कैसे अकेले रहकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश की।
हेमा मालिनी ने कहा कि, 'मैं खुश हूं कि मैंने अपने दोनों बच्चों को पाला और उन्हें बड़ा किया। बिल्कुल, धर्मेंद्र मेरे साथ हर जगह पर थे। वह उनमें से भी थे जिन्हें बच्चों की शादी की चिंता थी। मैं हमेशा उनसे कहती थी कि सब हो जाएगा। हम भले ही अलग घर में रहते हैं लेकिन जब परिवार की बात आती है जो साथ खड़े रहते हैं।'
बता दें कि, हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। जिससे उनके 4 बच्चे सनी, बॉबी देओल, विजेता और अजेता देओल हैं। शादीशुदा होने के बावजूद हेमा मालिनी से दूसरी शादी करने के लिए एक्टर ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। इसके बाद कपल ने साल 1980 में सात फेरे लिए थे। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हुईं।












Click it and Unblock the Notifications