Dharmendra ने हेमा मालिनी को हाथों से खिलाया बर्थडे केक, पार्टी में नहीं दिखे सनी देओल और बॉबी देओल
Hema Malini 75 Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक शानदार पार्टी रखी जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। सलमान खान, रानी मुखर्जी से लेकर जैकी श्रॉफ तक सभी एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। इस दौरान सबसे ज्यादा हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने लाइमलाइट बटोरी।
हेमा मालिनी के बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ड्रीम गर्ल अपनी बेटियों और धर्मेंद्र के साथ बर्थडे केक कट करती हुई नजर आईं। खास बात ये है कि हेमा मालिनी ने केक का पहला बाइट धर्मेंद्र को खिलाया। इसके बाद वो अपनी बेटियों को खिलाती हैं। दोनों का ये सदाबाहर प्रेम ने एक बार फिर लाइमलाइट लूटी।

इससे पहले हेमा मालिनी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, धर्मेंद्र उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए अमेरिका से आए थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "वह मेरे जन्मदिन के लिए यहां आए हैं और उन्होंने मुझे जो सबसे बड़ा उपहार दिया है वह हमारे साथ समय बिताना है।"
हालंकि हेमा मालिनी के जन्मदिन की पार्टी से बॉबी देओल और सनी देओल नदारद रहे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमा मालिनी ने दोनों को बर्थडे के लिए इनवाइट किया था लेकिन अपने वर्क शेड्यूल की वजह से बॉबी देओल पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। वहीं सनी देओल ने हेमा मालिनी को उनके जन्मदिन पर फूलों का बूके भेजा है लेकिन वह अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से नहीं आ पाए। सभी के बीच कोई भी मतभेद नहीं है।
बता दें कि, गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान पहली बार दोनों परिवार साथ आए थे। ईशा देओल ने अपने भाई सनी देओल के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान सभी ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे। बाद में हेमा मालिनी ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'सभी एक दूसरे से हमेशा मिलते हैं। सनी और बॉबी हर साल राखी बंधवाने हमारे घर आते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications