Heeramandi: जानें नेटफ्लिक्स पर कितने बजे रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी'
Heeramandi Release Time: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। संजय लीला भंसाली पिछले 15 साल से इस विषय पर फिल्म बनाने को लेकर सोच विचार कर रहे थे। फिलहाल आगामी 1 मई 2024 को हीरामंडी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है 'हीरामंडी'
संजय लीला भंसाली तवायफों की जिंदगी पर आधारित इस कहानी को दर्शकों के सामने वेब सीरीज के रूप में लेकर आए हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, फरदन खान और शेखर सुमन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

इस समय रिलीज होगी ये वेब सीरीज
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये वेब सीरीज आगामी 1 मई 2024 को दोपहर 1.30 बजे के आसपास रिलीज की जाएगी। ऐसे में दर्शकों को अब कल दोपहर का इंतजार है। आपको बता दें कि हीरामंडी के सभी गाने फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।
कैसे नाम पड़ा 'हीरामंडी'
पाकिस्तान के सबसे मशहूर जगहों में से एक हीरामंडी का नाम हीरा सिंह के बेटे ध्यान सिंह डोगरा के नाम पर रखा गया था। वह महाराजा रणजीत सिंह के प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने उस क्षेत्र में एक अनाज के बाजार की स्थापना की थी। इसे शुरू में हीरा सिंह दी मंडी कहा जाता था। 15वीं और 16वीं शताब्दी में मुगल काल के दौरान ये इलाका तवायफ संस्कृति के लिए भी मशहूर था।
पाकिस्तान में हो रहा है 'हीरामंडी' का विरोध
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी से पाकिस्तानी बिल्कुल भी खुश नहीं है। उनका कहना है कि कोई भारतीय फिल्म निर्माता भारत में पाकिस्तान के बारे मेंकोई सीरीज या फिल्म कैसे बना सकता है। आपको बत दें कि साल 2021 में जब इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गई, तो एक्ट्रेस उशना शाह ने इसका विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications