Miss Universe बनीं हरनाज सिंधू, जानें क्‍या बोलीं भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुस्मिता सेन

Miss Universe बनीं हरनाज सिंधू, जानें क्‍या बोलीं भारत की पहली मिस यनिवर्स सुस्मिता सेन

मुंबई, 13 दिसंबर। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हरनाज सिंधू ने अपने नाम किया है। 21 साल बाद उन्होंने ये खिताब अपने नाम करके देश का गौरव बढ़ाया है।21साल बाद भारत में मिस युनिवर्स के ताज की वापसी होने पर भारत की पहली मिस युनिवर्स और खूबसूरत एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन ने इस खुशी के पल पर संधु को बधाई देते हुए, एक किस्‍मत से जुड़ी हुई ये बात भी लिखी है।

हर हिंदुस्तानी की नाज हरनाज कौर संधु

हर हिंदुस्तानी की नाज हरनाज कौर संधु

भारत को वर्षो सबसे पहले मिस युनिवर्स का ताज दिलवाने वाली सुष्मिता सेन ने लिखा है, ये बात, हर हिंदुस्तानी की नाज हरनाज कौर संधु मिस यूनिवर्स 2021 तुम पर बहुत गर्व है।

Recommended Video

    Harnaaz Kaur Sandhu Miss Universe 2021: इन सुंदरियों ने रोशन किया है भारत का नाम | वनइंडिया हिंदी
    किस्‍मत को लेकर सुस्मिता ने बोली ये बात

    किस्‍मत को लेकर सुस्मिता ने बोली ये बात

    सुस्मिता ने आगे लिखा

    बधाई हो हरनाज संधु, भारत का प्रतिनिधित्व इतनी खूबसूरती से करने और 21 साल में मिस यूनिवर्स (तुम 21 साल की ही हो, ये किस्मत में था) का ताज वापस लाने के लिए शुक्रिया। ईश्वर करे कि तुम इस अविश्वसनीय ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर सीखने और शेयर करना का हर लमहा एंजॉय करो। तुम्हारी मां और परिवार को बहुत-बहुत मुबारक।

    फैन ने लिखा कितने भी क्राउन हो जाएं लेकिन

    फैन ने लिखा कितने भी क्राउन हो जाएं लेकिन

    सुष्मिता सेन के इस मैसेज पर उनके फैंस और फॉलोअर्स जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कितने भी क्राउन हो जाएं, जब मिस यूनिवर्स सुनते हैं तो सुष्मिता सेन ही याद आती है। वहीं एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा सुष्मिता सेन की तरह यह ताज कोई भी कैरी नहीं कर सकता। इसी तरह फैंस सुस्मिता सेन की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    21 साल बाद हुई मिस यूनिवर्स के ताज की भारत वापसी

    बता दें महज 21 साल की उम्र में चंडीगढ़ की पंजाबी कुडी हरनाज संधू ने मिस युनिवर्स का ताज अपने नाम करके भारत में 21 साल बाद ताज की वापसी की है। 2000 में पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता भी हरनाज पर प्यार लुटा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत समेत अन्‍य एक्‍ट्रेस ने हरनाज को बधाई दी है। वहीं उर्वशी रौतेला जो मिस युनिवर्स में जज बनकर इजराइल पहुंची थीं उन्‍होंने हरनाज के साथ अपनी तिरंगे के साथ एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+