Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड के साथ पैपराजी ने कर दिया कुछ ऐसा, क्रिकेटर ने खुले आम सुनाई खरी खोटी

Hardik Pandya News: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज कल अक्सर ही अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आते हैं। कपल पैपराजी और मीडिया को आम तौर पर खुशी से तस्वीरें देते हैं और कैमरे के लिए पोज करते हैं। हालांकि, इस बार पैपराजी से वह काफी नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें पैपराजी के उनकी गर्लफ्रेंड के गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने इस तरीके पर सख्त ऐतराज जताया है। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक संदेश देते हुए कहा कि हर महिला सम्मान की हकदार है और मीडिया को भी कुछ बुनियादी मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पैपराजी को दूसरों की निजता का सम्मान करना चाहिए।

hardik pandya mahika sharma

Hardik Pandya ने पैपराजी को दी नसीहत

दरअसल मुंबई के बांद्रा इलाके में कुछ दिन पहले हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए थे। इस दौरान माहिका एक रेस्टोरेंट की सीढ़ियां उतर रही थीं। वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें ऐसे एंगल से शूट किया, जिसे हार्दिक ने असम्मानजनक बताया। उन्होंने लिखा कि पब्लिक फिगर होने के चलते उनकी हर चीज पर लोगों का ध्यान है और आलोचना भी होती है। इसे वह खुले दिल से स्वीकार करते हैं, लेकिन किसी भी महिला की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से सगाई? वायरल सबूत के दावों से मचा जबरदस्त तूफान

पैपराजी से की निजता बरतने की अपील

क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि माहिका को ऐसे एंगल से शूट किया गया, जो किसी भी महिला के लिए स्वीकार नहीं किया जा सकता है। हमारे निजी पलों को सस्ती सनसनी में बदल दिया गया। उन्होंने आगे मीडिया से संवेदनशीलता और मर्यादा बनाए रखने की अपील करते हुए लिखा कि यह मुद्दा हेडलाइन या क्लिक का नहीं है। हर स्त्री की निजता से जुड़े सम्मान का है। हर महिला सम्मान की हकदार है। हर इंसान की सीमाएं होती हैं। मैं मीडिया भाइयों की मेहनत की कद्र करता हूं, लेकिन बस थोड़ा सा ध्यान रखें। हर चीज कैमरे के लिए नहीं होती है।

कौन हैं Mahika Sharma जिसने चुराया हार्दिक का दिल

हार्दिक पांड्या और 24 वर्षीय मॉडल और योगा ट्रेनर माहिका शर्मा पिछले कुछ महीनों में एंटरटेनमेंट और खेल मीडिया का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। शुरू में सोशल मीडिया इंटरैक्शन और साथ में देखे जाने की वजह से अफवाहें उड़ीं। अक्टूबर 2025 में हार्दिक ने महीने भर पहले शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपने रिश्ते का ऐलान किया था। हार्दिक ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी जिंदगी की तीन प्राथमिकताएं हैं: क्रिकेट, बेटा अगस्त्या और माहिका। कपल अक्सर साथ में हैंगआउट करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को बाहों में भरकर सरेआम किया KISS, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+