हार्दिक पांड्या ने की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से सगाई? वायरल सबूत के दावों से मचा जबरदस्त तूफान
Hardik Pandya and Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने कुछ फोटो पोस्ट किये हैं। उनमें माहिका भी हैं। खास बात तो यह है कि पारंपरिक कपड़ों में हार्दिक पांड्या ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। माहिका भी कुछ वही करती हुई दिख रही थीं।
फोटो सामने आने के एक दिन बाद ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा सामने आया, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। दरअसल लोगों ने माहिका शर्मा की एक फोटो से सगाई की अटकलें लगाई हैं। इन अटकलों के पीछे एक कारण भी बताया गया है।

माहिका शर्मा के बाएं हाथ में एक अंगूठी पहनी हुई है। इसे सगाई की अंगूठी मानते हुए फैन्स ने सोशल मीडिया पर कयास लगाए हैं। फोटो में दिख रहा है कि माहिका शर्मा की तरफ से हार्दिक को एक पीने के लिए ड्रिंक दिया जाता है, इसमें उनके हाथ में अंगूठी पहनी हुई है। यह अंगूठी किस वजह से है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इन कयासों को देखते हुए जब माहिका शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाला गया तो सामने आया कि आम दिनों में उनके हाथ में अंगूठी नहीं थी। उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज में भी यह अंगूठी नहीं है लेकिन हार्दिक पांड्या के साथ पूजा के दौरान यह अंगूठी देखी गई है।
हालांकि स्थिति के बारे में तो पांड्या और माहिका ही बता सकते हैं कि वास्तव में हुआ क्या है। पिछले साल ही पांड्या और उनकी एक्स वाइफ नताशा स्तानकोविक के बीच तलाक हुआ था। एक साल बाद ही पांड्या और माहिका को साथ देखा गया है, अब तो दोनों ने आधिकारिक रूप से रिलेशनशिप में होने की घोषणा कर दी है।
फ़िलहाल तो हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में वापस आने के लिए तैयार हो रहे हैं, टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज में खेलेगी। पांड्या को टीम में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications