क्यों हुआ हार्दिक-नताशा का तलाक? हो गया खुलासा! इस शख्स ने खोल दिया क्रिकेटर की जिंदगी का सबसे बड़ा राज
Hardik Pandya-Natasa Separation Real Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से खबरों में छाए हुए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने तलाक की अनाउंसममेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था।
शादी के चार साल बाद दोनों के अलग होने की खबर से उनके फैंस शॉक्ड हो गए थे। तब से हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये जोड़ी क्यों टूट गई। फाइनली अब इस बात का पता चल चुका है कि नताशा और हार्दिक पांड्या के अलग होने की वजह का खुलासा हो गया है।

नताशा-हार्दिक ने क्यों लिया तलाक?
-टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में नताशा और हार्दिक के अलग होने की वजह का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि हार्दिक अपनी पत्नी नताशा के लिए काफी बनावटी थे और वह खुद में ही रहना पसंद करते थे।
-सूत्र के अनुसार नताशा को हार्दिक की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं थी। वह पति की ये आदत ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकती थीं। एक्ट्रेस को एहसास हुआ कि एक इंसान के रूप में उनके बीच एक बड़ा अंतर था।
-वहीं नताशा ने अपनी पर्सनैलिटी को हार्दिक की पर्सनैलिटी से मैच करने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन इससे उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस हुआ। ये कभी न खत्म होने वाला प्रोसेस था और थका देने वाला हो गया था। नताशा पेस नहीं बना पा पही थीं और फिर उन्होंने पीछे हटने का फैसला कर लिया।
-रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नताशा ने तलाक के फैसले को लेकर कई बार सोचा था लेकिन जब हार्दिक में कोई बदलाव नहीं आया तो उन्होंने अलग होने का अपना फैसला पक्का कर लिया। ये नताशा का बहुत दर्दनाक फैसला था लेकिन ये फैसला एक दिन या एक हफ्ते में नहीं लिया गया था।
-सूत्र ने बताया- तलाक लेने का ये फैसला एक धीमा लेकिन धीरे-धीरे होने वाला घाव था जो नताशा को दर्द दे रहा था। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है वनइंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है क्योंकि न तो कभी नताशा और न ही हार्दिक ने अपने अलग होने की वजह पर कोई बात की है।
शादी के 4 साल बाद अलग हुए हैं हार्दिक-नताशा
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने मई 2020 में शादी की थी। फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार कपल ने दोबारा शादी की थी। कपल का एक प्यारा बेटा अगस्त्य भी है। वहीं जुलाई 2024 में कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की घोषणा की थी। इस स्टेटमेंट में कपल ने लिखा था कि दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश करेंगे।
बेटे के साथ सर्बिया में हैं नताशा
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक अपने चार साल के बेटे अगस्त्य को लेकर अपने होमटाइन सर्बिया जा चुकी हैं। वहीं खबर है कि हार्दिक पांड्या अमेरिकी सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications