Salman Khan ने भांजी आयत संग काटा बर्थडे केक, बॉबी देओल ने भाईजान को किया किस, देखें Inside Video

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज यानि 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। बता दें कि सलमान खान हर बार अपना जन्मदिन फैंस और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भाईजान ने अपना बर्थडे बहन अर्पिता खान के घर मनाया।

आपको बता दें कि, 27 दिसंबर को सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि उनकी भांजी आयत खान का भी जन्मदिन होता है। ऐसे में एक्टर ने अपनी भांजी के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर केक काटा। अब इस दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए उनके साथ पूरा परिवार और कई दोस्त इकट्ठा हुए।

salman khan

सलमान खान के बर्थडे की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मौके पर भाईजान ने ब्लैक शर्ट और मैचिंग जैकेट पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईजान के आसपास मौजूद सभी लोग ताली बजाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सलमान खान के बर्थडे पर अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा और अभिनेता बॉबी देओल भी पहुंचे। खास बात ये है कि भाईजान के बर्थडे पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आई। इससे पहले वह एक्टर के भाई अरबाज खान की शादी में भी शामिल हुई थीं।

बॉबी देओल ने सलमान खान के बर्थडे पर प्यार भरा एक पोस्ट भी किया है। तस्वीर में बॉबी अपने खास दोस्त सलमान को गाल पर किस करते हुए नजर आए। वहीं सलमान खान ने अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ पोज दिया। इस फोटो को बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "मामू आई लव यू"। फिलहाल सलमान के जन्मदिन के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+