Randeep Hooda Birthday: आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं रणदीप हुड्डा, नेट वर्थ जानकर उड़ेंगे होश

रणदीप हुड्डा अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर की नेट वर्थ की बात करें, तो उनकी कुल नेट वर्थ 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो 73 करोड़ रुपये के बराबर है।

मुंबई, 20 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक वे फैंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना बनाते रहे हैं। पिछले कई सालों से रणदीप मुंबई में रह रहे हैं। हरियाणा में जन्मे रणदीप अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी जिंदगी जीने के लिए काफी मशहूर हैं। अपने दम पर एक्टर ने करोड़ों की कमाई की है। आज रणदीप हुड्डा अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में चलिये रणदीप हुड्डा की संपत्ति के बारे में जानते हैं।

मेहनती एक्टर हैं रणदीप

मेहनती एक्टर हैं रणदीप

अपने हर रोल से फैंस पर छाप छोड़ने वाले रणदीप आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हर रोल में रणदीप इस कदर समा जाते हैं कि दर्शकों को उनके किरदार से ही प्यार हो जाता है। रणदीप की अदाकारी से झलकता है कि वे फिल्मों में अपने किरदार पर कितनी मेहनत करते हैं। इसी मेहनत से उन्होंने करोड़ों संपत्ति कमाई है।

जब मीरा नायर ने ऑफर की फिल्म

जब मीरा नायर ने ऑफर की फिल्म

रणदीप हुड्डा ने एमबीए करने के बाद मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करना शुरू कर दिया था। साथ-साथ एक्टर ने मॉडलिंग और थिएटर में काम करना भी शुरू किया। इसके बाद मीरा नायर ने रणदीप को एक फिल्म का ऑफर दिया।

नेट वर्थ जानकर उड़ेंगे होश

नेट वर्थ जानकर उड़ेंगे होश

रणदीप हुड्डा अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर की नेट वर्थ की बात करें, तो कैकनॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप की कुल नेट वर्थ 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो 73 करोड़ रुपये के बराबर है।

फिल्मों से की ज्यादातर कमाई

अब बात करें उनके कमाई के जरिये की, तो एक्टर ने ज्यादातकर कमाई फिल्मों से की है। इसके अलावा रणदीप मॉडलिंग और विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

महंगी गाड़ियों का है शौक

रणदीप हुड्डा गाड़ियों का भी अच्छा-खासा शौक रखते हैं। एक्टर के पास लगभग 95 लाख रुपये की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलएस और 62 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार है। इसके साथ ही एक्टर के पास 71 लाख से भी ज्यादा कीमत वाली रेंज रोवर और तकरीबन 65 लाख रुपये की कीमत वाली वॉल्वो वी90 कार भी है।

लग्जरी घर में रहते हैं रणदीप

एक्टर हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में हरियाणा में उनका पैतृक घर है, जहां वे अकसर आते-जाते रहते हैं। इसके अलावा वे मुंबई में एक लग्जरी घर में रहते हैं। एक्टर के इस घर को पॉपुलर डिजाइनर ने डिजाइन किया है।

एक फिल्म के लिए वसूलते हैं तगड़ी फीस

जानकारी के मुताबिक, रणदीप एक फिल्म के लिए लगभग 5-6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट से भी एक्टर खूब मोटी कमाई करते हैं। इसके लिए वे 70-80 लाख रुपये फीस लेते हैं।

रणदीप का वर्कफ्रंट

रणदीप का वर्कफ्रंट

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणदीप को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म "राधे" में देखा गया था। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे। एक्टर की अपकमिंग फिल्मों में अनफेयर एंड लवली और स्वातंत्र्यवीर सावरकर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+