PM Modi Birthday: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, पीएम मोदी को इन सितारों ने किया खास अंदाज में विश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारों ने फोटो शेयर कर बधाई दी।
Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर 2023 को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले अलग-अलग अंदाज में विश कर रहे हैं। देश और दुनिया भर के तमाम नेताओं ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभ कामनाएं दीं। वहीं अब तमाम बॉलीवुड सितारे भी उन्हें पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर कर ना सिर्फ उनको जन्मदिन की बधाई दी बल्कि एक्ट्रेस ने तारीफों के पुल भी बांधे। एक्ट्रेस ने लिखा, 'दुनिया के सबसे लविंग लीडर को जन्मदिन की बधाई। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता से सशक्तिकरण की ऊंचाईयां छुईं और नए भारत के आर्किटेक्ट बनें। आप भारत के लोगों के लिए सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं हैं, आप भगवान राम की तरह आपका नाम भी राष्ट्र की अंतरात्मा में अंकित है। मैं आपकी लंबी और स्वस्थ उम्र की कामना करती हूं।'
इसके अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी और लिखा, "हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी। साल दर साल हमें इंस्पायर करते रहें। आपको अच्छी हेल्थ और खुशियों की शुभकामनाएं।"
वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर पोस्ट कर लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ उम्र दे। आप इतनी ही निष्ठा और कड़ी मेहनत के साथ आने वाले कई सालों तक हमारे भारत का नेतृत्व करते रहें।"
इसके अलावा सलमान खान ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं @नरेंद्र मोदी।" इसके अलावा कमल हासन, हेमा मालिनी, राजकुमार राव और टाइगर श्रॉफ जैसे तमाम कलाकारों ने पएम मोदी को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications